Move to Jagran APP

भागलपुर समाचार: मंडप में पूरी नहीं हुई दूल्हे की डिमांड, तो लौटा ले गया बारात, राह देखती रह गई दुल्हन

Bhagalpur News- भागलपुर में जमुई से आई बारात दूल्हे की डिमांड पूरी न होने के बाद वापस लौट गई। मामला दहेज से जुड़ा हुआ है। इधर दुल्हन पूरी रात उसका इंतजार करती रही। लड़की वालों ने लाख समझाने की कोशिश की लेकिन दूल्हा नहीं माना।

By Uday Chandra JhaEdited By: Shivam BajpaiPublished: Tue, 29 Nov 2022 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 11:01 PM (IST)
भागलपुर समाचार: मंडप में पूरी नहीं हुई दूल्हे की डिमांड, तो लौटा ले गया बारात, राह देखती रह गई दुल्हन
भागलपुर में दहेज के लिए शादी को न कर बैठा दूल्हा।

संवाद सूत्र, सुल्तानगंज (भागलपुर) : जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की की शादी जमुई जिला के बरहट के युवक से तय हुई थी। निर्धारित तिथि पर बरहट से बारात भी आ गई। सभी बाराती मस्ती में नगर भ्रमण कर रहे थे। गांव वाले बारात के स्वागत में लगे हुए थे। लड़की के पिता समधी मिलन कर रहे थे। तभी अचानक दहेज लोभी दूल्हा पांच लाख रुपये की मांग पर अड़ गया और शादी करने से इंकार करने लगा। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मौके का फायदा उठाकर दूल्हा अचानक भाग खड़ा हुआ।

loksabha election banner

देखते- देखते सभी बाराती भी भाग गए। अचानक खुशियो का पल मायूसी में छा गया। सभी गांव वाले घटना के बाद स्तब्ध रह गए। युवती के पिता ने बताया कि पूर्व में उपहार स्वरुप अपने होने वाले दामाद को गिफ्ट के लिए पैसा दिया, लेकिन घर पर बारात आने के बाद लडका के पिता ने दहेज स्वरुप पांच लाख की मांग करने लगे।जिसका विरोध किया गया। लेकिन रकम नही देने पर नाराज लडका और आए बाराती बिना शादी किए वापस चले गये। हालांकि गांव वालो ने बहुत समझाने बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन बाराती नहीं माने और बिना शादी किए वापस जमुई लौट गये। पुनः हमलोग एक गाडी से पांच छः लोग नाराज दूल्हे को मनाने के लिए उनके गांव पहुंचे। लेकिन दूल्हा एक भी बात नहीं माना और शादी से इंकार कर दिया। अंत में दुल्हन के परिजन मायूस होकर वापस लौट आए।

  • -इंतजार करती रही दुल्हनियां-बारात लेकर लौटा दूल्हा

दूल्हन के घर पर छायी मायूसी

बारात लौट जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं दुल्हन के घरों में मायूसी छाई हुई है। अभी भी दूल्हन पक्ष के लोगों को विश्वास है कि दूल्हे राजा आएंगे और दूल्हन को डोली में बिठा के ले जाएंगे। दुल्हन पक्ष के लोगों के द्वारा शादी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.