Move to Jagran APP

Republic Day 2021: आनंदराम ढांढनियां सरस्‍वती विद्या मंदिर में फहरा तिरंगा, भारत माता की हुई पूजा, बोले पूर्व वीसी - यहां मिलता है शिक्षा व संस्‍कार

Republic Day 2021 भागलपुर के आनंदराम ढांढनिया सरस्‍वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोरोना काल में आयोजित इस समारोह में सभी मापदंडों का पालन किया गया। इस अवसर पर पूर्व वीसी बतौर मुख्‍य अतिथि वहां मौजूद थे।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:47 PM (IST)
आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में दीप प्रज्‍वलित कर समारोह का उद्घाटन करते अतिथि।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Republic Day 2021:  72वां गणतंत्र दिवस समारोह भागलपुर के आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर हर्षोल्लास व सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्‍होंने स्काउट एंड गाइड, एनसीसी और घोष दल की झांकी निकाली गई। सभी ने तिरंगे को सलामी दी।  बच्चों  के द्वारा संगीत एवं भाषण भी प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व भारत माता का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति डॉ. नंद कुमार इंदु  आए हुए थे।

loksabha election banner

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय  गणतंत्र की स्थापना  और संविधान के निर्माण में हमारे राष्ट्र के कई महान विभूतियों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। हमारा तिरंगा प्रेम, त्याग, बलिदान, ईमानदारी और सच्चाई और प्रगति का प्रतीक है। तिरंगा हमें देशभक्ति का बोध करता है। इस तिरंगे के लिए हमने वर्षों तक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की रक्षा करना सभी भारतीयों का कर्तव्‍य है। सभी देशभक्‍त नागरिक बनें। शिक्षा के साथ-साथ संस्‍कार और देशभक्ति भी जरुरी है। उन्‍होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने अपील करते हुए कहा कि हम सब ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन कर राष्ट्र हित में अपना योगदान करें।  केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति डॉ नंद कुमार इंदु ने अपने संबोधन में कहा कि आज विद्यालय स्तर पर भी नवाचार एवं शोध की जरूरत है। विद्या भारती के शिक्षण संस्‍थान भी इनोवेशन और रिसर्च में आगे बढ़ रहे हैं । साथ ही यहा पढ़ाने वाले छात्रा सामान्‍य शिक्षा के अलावा वैज्ञानिक और रोजगारोन्‍मुखी शिक्षा प्राप्‍त करते हैं। यहां संस्‍कार भी दिया जाता है। यह संस्‍थान देशभक्ति का पाठशाला भी है।

इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। उप प्रधानाचार्य रविशंकर पांडेय धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके  पर विद्यालय के  प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढनियां, सचिव प्रो शैलेश्वर प्रसाद, पूर्व सचिव नरेश कुमार खेतान, आनंद टेकरीवा के अलावा भैया-बहन एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन "वन्दे मातरम" के साथ हुआ। जागृति ठाकुर, पंकज उपाध्याय, भीष्म मोहन झा, अशोक कुमार, शैलेन्द्र तिवारी, संजीत पाठक, वीरेंद्र रॉय, सूरज सिन्हा, रंजन सिंह, मनोज झा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.