विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर : मेरे पापा को वीडियो कॉल क्‍यों करती हो?, ममता को काजल ने पूछा क्‍या मामला है, फ‍िर हो गया बड़ा कांड

By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shukla
Published: Mon, 17 Oct 2022 11:51 AM (IST)

भागलपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्‍या कर दी गई है। कजरैली थाना के सिमरिया बगीचा में युवक ...और पढ़ें

भागलपुर में सुनील सिंह की हत्‍या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है।
भागलपुर में सुनील सिंह की हत्‍या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है।

संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया बगीचा में सोमवार की सुबह एक व्‍यक्ति का गला रेता हुआ शव मिला। शौच करनेगए लोगों की नजर शव पर पड़ी। उन लोगों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और स्थानीय थाने को दी। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सूचना पाकर कजरैली थानाध्यक्ष नवनिश कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे। उन्‍होंने मामले की पड़ताल की। पुलिस ने मृतक का पहचान सजौर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार सिंह के रूप में की है। पुलिस ने घटनास्थल के चंद कदम दूरी पर एक धारदार चाकू भी बरामद किया है, जो खून से सना हुआ है। एक किलोमीटर की दूरी पर एक बाइक भी मिला है, जो मृतक का ही बताया जाता है। अवैध संबंध में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर मृतक की पत्नी, बेटा और बेटी व अन्य स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

कजरैली में टेंट हाउस है 

काजल भारती ने बताया कि मेरे पापा सुनील कुमार सिंह का कजरैली में टेंट हाउस का दुकान हैं। रविवार की सुबह पापा खाना खाकर घर से दुकान के लिए निकले थे। इसके बाद रात का भोजन जब उन्‍हें बांधकर देने लगे तो पापा ने कहा छोड़ दो आज, भूख नहीं है ज्‍यादा। इसके बाद वे घर से दुकान के लिए निकल गए। उनकी पुत्री काजल ने कहा कि शायद पापा खाना खाने रात में घर आएंगे। लेकिन जब 11 बजे तक घर नहीं आए तो उन्‍होंने कॉल किया। लेकिन मोबाइल ऑफ मिला। इस संबंध में जब भाई से पूछे तो उसने बताया की पापा तो शाम से ही दुकान में नहीं हैं।

ममता नाम की लड़की पापा से वीडियो कॉल पर करती थी बात

काजल ने बताया की पापा के टेंट हाउस में रामदेव मंडल ठेला चलाने का काम करता है। उसकी बेटी ममता, जिसकी शादी कजरैली थाना क्षेत्र के कनकनिया दराधी में हुई है। वह मेरे पापा से वीडियो कॉल पर बात करती थी। इसकी जानकारी होने मैंने ममता को फोन कर फटकार लगाई थी। उसके पति मिथुन को भी ममता के इस करतूत के बारे में सभी जानकारी थी। काजल ने आरोप लगाया है की ममता, मिथुन और रामदेव मंडल ने साजिश रचकर सुनील सिंह की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की है। उनकी बेटी ने इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

थानाध्यक्ष नवनिश कुमार ने बताया की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटनास्थल के कुछ दूरी पर खून से सना एक धारदार चाकू मिला है। एक किलोमीटर दूरी पर मृतक का बरामद किया गया है। मामले की सघन पड़ताल की जा रही है।