विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व रेलवे के 80 स्टेशनों में चौथे पायदान पर भागलपुर : सालभर में 19.82 लाख टिकट बुक, रेलवे को ₹138.21 करोड़ की कमाई

Published: Mon, 24 Aug 2026 10:19 PM (IST)

पूर्व रेलवे के 80 प्रमुख स्टेशनों में भागलपुर जंक्शन यात्री टिकट बुकिंग और राजस्व संग्रहण में चौथे स्थान पर रहा। स्टेशन ने 19.82 लाख से अधिक टिकट बुक कर ₹138 करोड़ से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया, मालदा टाउन को भी पीछे छोड़ा।

यात्री टिकट बुकिंग और राजस्व में मालदा टाउन से आगे निकला भागलपुर; हावड़ा स्टेशन 1.24 करोड़ बुकिंग के साथ शीर्ष पर

यात्री टिकट बुकिंग और राजस्व में मालदा टाउन से आगे निकला भागलपुर; हावड़ा स्टेशन 1.24 करोड़ बुकिंग के साथ शीर्ष पर

HighLights

  1. भागलपुर जंक्शन पूर्व रेलवे में टिकट बुकिंग में चौथा

  2. 19.82 लाख टिकट बुक, ₹138 करोड़ से अधिक राजस्व

  3. मालदा टाउन को पीछे छोड़ा, प्रतिदिन 5,430 टिकट बिक्री

जागरण संवाददाता, भागलपुर। पूर्व रेलवे (ईआर) क्षेत्राधिकार के 80 प्रमुख स्टेशनों में यात्री टिकट बुकिंग और राजस्व संग्रहण के मामले में भागलपुर जंक्शन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूर्व रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भागलपुर स्टेशन 19 लाख 82 हजार 31 यात्री टिकटों की बुकिंग के साथ पूरे पूर्व रेलवे में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। टिकट बुकिंग और कमाई के मामले में भागलपुर ने अपने जोनल डिवीजन मुख्यालय मालदा टाउन को भी पीछे छोड़ दिया है।

जारी रिपोर्ट के मुताबिक, हावड़ा स्टेशन 1 करोड़ 24 लाख 98 हजार यात्री टिकटों की बुकिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं, मालदा टाउन स्टेशन पर 12 लाख 56 हजार 287 टिकटों की बुकिंग हुई, जिसकी तुलना में भागलपुर स्टेशन से 7.25 लाख से अधिक टिकट बुक किए गए।

भागलपुर से हर दिन 5,430 टिकटों की बिक्री, ₹138 करोड़ से अधिक राजस्व

पूर्व रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान भागलपुर जंक्शन से कुल 19,82,031 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। इस मद से रेलवे को (कैटरिंग आय को छोड़कर) 138.21 करोड़ रुपये का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ। इसका सीधा तात्पर्य है कि भागलपुर स्टेशन से औसतन प्रतिदिन करीब 5,430 यात्री टिकटों की बुकिंग दर्ज की गई।

जिले के 4 स्टेशनों से रेलवे की झोली में आए ₹157 करोड़]

भागलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले अन्य स्टेशनों ने भी रेलवे के राजस्व में अहम योगदान दिया है:

  • अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज): 2,22,540 टिकटों की बुकिंग से रेलवे को 11.18 करोड़ रुपये की आय हुई।

  • कहलगांव स्टेशन: 87,451 टिकटों की बिक्री से 4.76 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

  • पीरपैंती स्टेशन: 58,857 टिकट बुकिंग के जरिए 3.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

जिले के इन चारों प्रमुख स्टेशनों को मिलाकर कुल 23,50,879 टिकट बुक किए गए, जिससे रेलवे को कुल 157.18 करोड़ रुपये की समग्र आय प्राप्त हुई। इनमें यात्री दबाव और कमाई दोनों ही दृष्टिकोण से भागलपुर जंक्शन सबसे आगे रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।