विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर-जमालपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का रास्ता साफ, 3 महीने में पूरा होगा जमीन अधिग्रहण

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

भागलपुर और जमालपुर के बीच 1094.53 करोड़ की लागत से 52.81 किलोमीटर लंबी तीसरी रेललाइन बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। 

एआई के माध्यम से जेनरेट की गई तस्वीर।

एआई के माध्यम से जेनरेट की गई तस्वीर।

HighLights

  1. भागलपुर-जमालपुर के बीच तीसरी रेललाइन का निर्माण होगा।

  2. 1094.53 करोड़ की लागत से 52.81 किमी लाइन।

  3. तीन माह में भूमि अधिग्रहण, तीन साल में निर्माण लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। 1094.53 करोड़ की लागत से भागलपुर और जमालपुर के बीच 52.81 किलोमीटर तीसरी लाइन बिछाई जाएगी।

जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के साथ तीसरी लाइन बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। तीन माह में भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

यह इस रेलखंड में सफर करने वाले रेल यात्रियों और कोयला ढुलाई के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। परियोजना को गति देने के लिए कंस्ट्रक्शन पूर्व रेलवे, भागलपुर और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुंगेर व भागलपुर रेल क्षेत्र में करीब 66 हेक्टेयर जमीन के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है।

तीन महीने के भीतर सत्यापन पूरा कर जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी द्वारा जमीन रेलवे को सौंपने की तैयारी है। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस महत्वाकांक्षी इकोनामिक कॉरिडोर परियोजना के लिए पूर्व में 1893 करोड़ रुपये का प्राक्कलन रेलवे बोर्ड को भेजा गया था।

रेलवे बोर्ड द्वारा लागत कम करने के निर्देश के बाद कंस्ट्रक्शन विभाग ने संशोधित बजट तैयार किया। जिसे हाल ही में मंजूरी मिली है। अगले तीन वर्षों में इस तीसरी लाइन को बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

तीन महीने में पूरी होगी प्रक्रिया

पूर्व रेलवे के कंस्ट्रक्शन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अखिलेश कुमार ने बताया कि 1094 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित तीसरी लाइन के लिए मुंगेर और भागलपुर क्षेत्र में 66 हेक्टेयर भूमि के सत्यापन का कार्य प्रशासन के सहयोग से शुरू कर दिया गया है। तीन महीने में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- बिहार को मिलीं 100 इलेक्ट्रिक बसें, पटना-पूर्णिया समेत कई शहरों को मिलेगा सीधा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।