विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर, जमालपुर, पटना, कानपुर होकर दिल्ली जाने के लिए स्पेशल ट्रेन; गांधीधाम के लिए भी मिली रेलगाड़ी, शेड्यूल जारी

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:49 PM (IST)

Festive Special Trains : रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के लिए भागलपुर से दिल्ली और गुजरात के ...और पढ़ें

Festive Special Trains : भागलपुर से दो स्‍पेशल ट्रेन।

Festive Special Trains : भागलपुर से दो स्‍पेशल ट्रेन।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Festive Special Trains : दुर्गा पूजा, दीपावली और आस्था के महापर्व छठ को लेकर परदेस से घर आने और पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यापक स्तर पर विशेष इंतजाम पूरे कर लिए हैं। त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने कई प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की आधिकारिक रूपरेखा तैयार की है।

भागलपुर से जुड़े महत्वपूर्ण महानगरों के रूट पर आरक्षित विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी, जिससे त्योहारों पर टिकट के लिए जूझ रहे प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। अक्टूबर और नवंबर माह के दौरान भागलपुर से दिल्ली और गुजरात की ओर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जैसी नियमित लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग लिस्ट और नो-रूम की नौबत आ चुकी है।

यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त रैक और स्पेशल ट्रेनों का खाका तैयार किया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी, बल्कि नियमित ट्रेनों में होने वाली अफरा-तफरी और भारी भीड़भाड़ पर भी लगाम लगेगी।

दिल्ली के लिए रोजाना स्पेशल ट्रेन, गांधीधाम का रूट भी सुगम

पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (PCCM) डॉ. उदय कुमार झा ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन से भागलपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को देश की राजधानी दिल्ली, गुजरात और अन्य औद्योगिक शहरों से निर्बाध आवागमन करने में सीधी मदद मिलेगी।

यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए भागलपुर से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए आरक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन त्योहारी सीजन के दौरान रोजाना (प्रतिदिन) अपनी सेवाएं देगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले बिहार के लाखों प्रवासियों को सुविधा होगी। वहीं, कपड़ा और हीरा कारोबार से जुड़े प्रवासियों की सहूलियत के लिए भागलपुर से गांधीधाम (गुजरात) के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो पश्चिम भारत से सीधे संपर्क स्थापित करेगी।

समय से कराएं रिजर्वेशन, रेलवे की अपील

पीसीसीएम डॉ. उदय कुमार झा ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना अंतिम समय के लिए न छोड़ें। यात्रा की तारीख तय कर रेलवे के आधिकारिक पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल ऐप के जरिए समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित करा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- बरौनी-कटिहार रेलखंड पर कोसी रेल पुल के 15 स्पैन में दरार; RDSO लखनऊ और हाजीपुर की टीम ने की जांच, कॉशन पर ट्रेनें