विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में बन रही ड्रग माफियाओं की लिस्ट, जल्द सलाखों के पीछे होंगे तस्कर

Published: Sun, 08 Feb 2026 08:24 AM (IST)

घोघा थाना परिसर में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने जमीन विवादों के ...और पढ़ें

बन रही ड्रग माफियाओं की लिस्ट

बन रही ड्रग माफियाओं की लिस्ट

HighLights

  1. एसएसपी ने घोघा जनता दरबार में सुनीं शिकायतें।

  2. जमीन विवादों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

  3. ड्रग माफियाओं की सूची तैयार, जल्द होगी कार्रवाई।

संवाद सूत्र, घोघा। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने शनिवार को घोघा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जनसंवाद के दौरान समाजसेवी अरविंद भारती ने थाना के जमीन का मुद्दा उठाया। 

वहीं ग्रामीण ब्रह्मेंद्र नारायण द्विवेदी ने क्षेत्र मे तेजी से पांव पसार रहे सुखा नशा (ब्राउन सुगर ) पर अंकुश लगाने की मांग की। फुलकिया निवासी बालकिशोर भगत ने हाल में हुए जमीन विवाद मामले में जबरन घेराबंदी तोड़े जाने व गोलीबारी घटना की चर्चा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में पुनः घेराबंदी करवाने की मांग की। 

जमीन विवाद में परिवार की हत्या

मिर्जापर निवासी कुमारी शबनम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जमीन विवाद में पूर्व में हमारे परिवार के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । अब पुनः हम घर बनाना चाह रहे हैं, लेकिन विरोधी घर बनाने नही दे रहे हैं ।

लोगों की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कहा ज्यादातर मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। जल्द ही सारे मामलों का निष्पादन होगा। किसी भी समस्या के लिए आप पुलिस के पास आएं ना की कोई घटना को स्वयं अंजाम दे । मैं जमीन विवाद के सारी समस्या को कहलगांव अंचलाधिकारी को अवगत कराऊंगा और जितना जल्द हो सकें, सभी मामले का समाधान करवाएंगे। 

रोको टोको अभिोयान चलाने का आग्रह

जनप्रतिनिधियों से उन्होंने नशा मुक्ति के लिए रोको टोको अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होने कहा ऐसा करने से बहुत सुधार आएगा। पुलिस ड्रग्स माफियाओं की सूची तैयार कर रही है। जल्द हीं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।