Move to Jagran APP

Bhagalpur: फूड कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर डॉक्टर की पत्नी से ठगे 25.96 लाख, केस दर्ज

Fraud in Bhagalpur रेणु सिंह मोंगिनीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फ्रेंचाइजी लेना चाहती थी। उन्होंने फूड कंपनी की साइट पर रजिस्ट्रेशन किया तो एक नंबर से कॉल आया। जिसने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगी कर ली।

By Kaushal Kishore MishraEdited By: Roma RaginiWed, 25 Jan 2023 08:46 AM (IST)
Bhagalpur: फूड कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर डॉक्टर की पत्नी से ठगे 25.96 लाख, केस दर्ज
भागलपुर में डॉक्टर की पत्नी से 25 लाख की ठगी

जागरण संवाददाता, भागलपुर। प्रदेश में ठगी के मामले बढ़ गए हैं। अब फूड कंपनी का फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर ठगों ने भागलपुर में एक डॉक्टर की पत्नी से 25.96 लाख की ठगी कर ली। जिसके बाद ठगी की शिकार डॉक्टर की पत्नी ने जोगसर थाने में केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार जोगसर थानाक्षेत्र के पंचवटी विवेकानंद पथ, आदमपुर निवासी डॉक्टर विनय कृष्ण सिंह की पत्नी रेणु सिंह से 25 लाख 96 हजार 180 रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने मोंगिनीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर रेणु सिंह को फंसाया था। रेणु सिंह ने जोगसर थाने में केस दर्ज कराते हुए कंपनी के अधिकारी, कंपनी के अन्य कर्मचारी पर केस दर्ज करवाया है।

रेणु सिंह मोंगिनीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फ्रेंचाइजी लेना चाहती थी। उन्होंने इस फूड कंपनी की साइट पर रजिस्ट्रेशन किया तो एक नंबर से कॉल आया। यह बताया गया कि उन्हें कंपनी की तरफ से बात करने को कहा गया है। फिर फोन करने वाले ने एक मेल आइडी दी। फिर रेणु सिंह ने उसके मोबाइल पर बातें भी की।

11 बार में डॉक्टर पत्नी ने भेजे 25 लाख

कॉलर के कहे अनुसार राधा रानी सिन्हा रोड स्थित स्टेट बैंक के अपने खाते से आरटीजीएस के माध्यम से उनकी तरफ से बताए गए खाते पर दो दिसंबर, पांच दिसंबर, 19 दिसंबर 2022 के अलावा तीन जनवरी 2023, पांच जनवरी 2023, नौ जनवरी, दस जनवरी, 11 जनवरी, 12 जनवरी, 13 जनवरी और 16 जनवरी को कुल तीन खातों में 25 लाख 96 हजार 180 रुपये भेजे।

पैसे भेजने के बाद आगे बात करने के लिए फिर रेणु ने कॉल लगाया तो फोन स्विच ऑफ मिला। तब से डॉक्टर पत्नी ने कई बार उस नंबर पर कॉल लगाया लेकिन फोन बंद ही मिला। जिसके बाद रेणु सिंह को समझ आया कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद वे जोगसर थाने केस दर्ज करवाने पहुंची। जोसगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में तकनीकी सेल से भी छानबीन में सहयोग मांगा है।