Move to Jagran APP

BJP : महिला मोर्चा की जिला कार्यस‍मिति गठित, पुरानी इकाई की नेत्रियों को नहीं मिली तरजीह

लंबे समय के इंतजार के बाद भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा का विस्तार कर लिया गया। नवमनोनीत कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 07:56 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 07:56 AM (IST)
BJP : महिला मोर्चा की जिला कार्यस‍मिति गठित, पुरानी इकाई की नेत्रियों को नहीं मिली तरजीह
BJP : महिला मोर्चा की जिला कार्यस‍मिति गठित, पुरानी इकाई की नेत्रियों को नहीं मिली तरजीह

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यसमिति का यहां गठन कर लिया गया। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की भागलपुर जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह ने भागलपुर जिला इकाई में चार-चार जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री, दो-दो जिला महामंत्री और कार्यालय मंत्री के अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी को मनोनीत किया। साथ ही उन्होंने 16 कार्यसमिति सदस्यों का भी मनोनयन किया गया है। स्वेता सिंह ने इस नई जिला इकाई में पुरानी इकाई की नेत्रियों को ज्यादा तरजीह नहीं दी। 

loksabha election banner

नवमनोनीत भाजपा महिला मार्चा की भागलपुर जिला इकाई

जिला अध्यक्ष - स्वेता सिंह

जिला उपाध्यक्ष - किरण राजहंस, रूबी सिंह, शशि शर्मा और बबीता मिश्रा

जिला महामंत्री - अनामिका ठाकुर और चांदनी पासवान

जिला मंत्री - कुंदन कुमारी, हेलन देवी, डॉ कुमारी अलका चौधरी और रीना देवी पांडेय

कोषाध्यक्ष - अंशु प्रियंका

सह कोषाध्यक्ष - नारायणी मिश्रा

कार्यालय मंत्री - प्रेमलता और रूबी मिश्रा

प्रवक्ता - पिंकी बागोरिया

मीडिया प्रभारी - नेहा भारती

जिला कार्यसमिति सदस्य - सुमिता सिंह, प्रियंका पांडेय, मेनका साहू, ललिता सिंह, मुनमुन घोषाल, सुनीता सिंह, मधुलता दास, सीता देवी, पूनम भगत, सुनीता गोस्‍वामी, सुषमा सिंह, अंजलि घोष, विदुवाला सिंह, बबीता सिंह, संध्या गुप्ता और अरुणिमा सिंह

चयन में बरती गई है पार‍दर्शिता

जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह ने बताया कि इकाई गठन में भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा से सभी नामों पर चर्चा की गई थी। उनसे सलाह लेकर इकाई के सदस्‍यों को मनोनीत किया गया है। स्वेता सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने उन्‍हें कहा था कि वे खुद से इकाई का चयन करें। स्‍वेता सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चयन में पूरी तरह पार‍दर्शिता बरती गई है। कई वरीय नेताओं से इस पर बातचीत की गई। सभी वर्ग की महिलाओं को इसमें स्थान‍ दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को इसमें जगह दी गई है, जो पार्टी को समय दे। साथ ही मनोनयन का आधार बनाने के लिए उनकी योग्यता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई इकाई पार्टी हित में बेहतर कार्य करेगी।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की भागलपुर जिला इकाई के मनोनयन पर यहां के कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, दिलीप निराला, संतोष कुमार, मनीष दास, विपुल शर्मा, अभिनव कुमार, अजीत गुप्ता, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, संजीब कुमार, प्रिंस मंडल, डॉ प्रीति शेखर, प्यारे हिंद, प्रणब दास, पंकज सिंह, अभय वर्म्मन, चंदन ठाकुर, गुलशन सिंह, अरनव सिंघानिया, राधा रानी सिंह, माला सिंह, अरुण भगत, नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, हरिवंशमणि सिंह ने शुभमनानाएं दी।

लीना सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप में लीना सिन्हा को हटाकर स्वेता सिंह को मनोनीत किया था। स्वेता सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी में लीना सिन्‍हा की टीम के ज्‍यादातर पदाधिकारियों को हटा दिया है। लीना सिन्हा की टीम से जिला उपाध्यक्ष रूबी सिंह को उसी पद पर रहने दिया गया। वहीं, उनकी टीम की जिला मंत्री अनामिका ठाकुर को नई टीम में जिला महामंत्री बनाया गया। साथ ही लीना सिन्हा की टीम की उपाध्यक्ष संध्या गुप्ता, अरुणिमा सिंह, पूनम भगत, महामंत्री सुनीता गोस्वामी और कोषाध्यक्ष सुमिता सिंह को कार्यसमिति सदस्य में जगह दी गई है। महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा ने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। इस कारण जिलाध्यक्ष ने नए लोगों को मौका दिया है। उन्होंने नवनमोनीत महिला मोर्चा की नेत्रियों को शुभकामनाएं दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.