भागलपुर DEO व DPO स्थापना सस्पेंड, शिक्षा विभाग में 98 लाख के वेतन घोटाले में गिरी गाज, DM की रिपोर्ट पर एक्शन
Bhagalpur Fake Teacher Salary Scam: भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर एचआरएमएस पोर्टल से 98.12 लाख रुपये के अवैध ...और पढ़ें

Bhagalpur Fake Teacher Salary Scam: भागलपुर डीईओ चंदन कुमार और डीपीओ स्थापना शशि चंदन निलंबित
HighLights
भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर वेतन घोटाला।
DEO और DPO स्थापना 98 लाख गबन में निलंबित।
एचआरएमएस पोर्टल के दुरुपयोग पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Fake Teacher Salary Scam: भागलपुर जिले में फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से 98.12 लाख रुपये के अवैध वेतन भुगतान के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) स्थापना शशि चंदन चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडे ने दोनों अधिकारियों के निलंबन से संबंधित आदेश जारी किया है।
इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने और अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने के संबंध में अलग से पत्र जारी होगा किया जाएगा।
जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ पर कार्रवाई
विभागीय आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी भागलपुर की ओर से नौ अक्टूबर को भेजी गई जांच रिपोर्ट में डीईओ चंदन कुमार के विरुद्ध गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया था। रिपोर्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से एचआरएमएस पोर्टल का इस्तेमाल कर सुल्तानगंज प्रखंड में फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर 98,12,773 रुपये के अवैध भुगतान का मामला सामने आया था।
इस मामले में जोगसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके बाद विभाग ने बिहार सरकारी सेवक के तहत डीईओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में चंदन कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया कार्यालय निर्धारित किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद डीपीओ स्थापना भी निलंबित
वहीं, डीपीओ स्थापना शशि चंदन चौधरी को हिरासत में लिए जाने की तिथि नौ अक्टूबर 2026 से अगले आदेश तक निलंबित किया गया है। विभागीय आदेश में बताया गया है कि फर्जी शिक्षक को एचआरएमएस के माध्यम से वेतन भुगतान के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा कार्यालय रहेगा।
