Move to Jagran APP

Bhagalpur coronavirus update: वरिष्‍ठ पत्रकार और TMBU सिंडिकेट सदस्‍य राम प्रकाश गुप्‍ता के निधन से मर्माहत हैं सभी, दी श्रद्धांजलि

Bhagalpur coronavirus update कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण वरिष्‍ठ पत्रकार राम प्रकाश गुप्‍ता की मौत हो गई। उनका इलाज पटना में चल रहा है। पिछले 15 दिनों से वे बीमार थे। उनके निधन पर हर ओर शोक है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 02:03 PM (IST)
Bhagalpur coronavirus update: वरिष्‍ठ पत्रकार और TMBU सिंडिकेट सदस्‍य राम प्रकाश गुप्‍ता के निधन से मर्माहत हैं सभी, दी श्रद्धांजलि
दैनिक जागरण के वरिष्‍ठ पत्रकार राम प्रकाश गुप्‍ता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur coronavirus update: भागलपुर दैनिक जागरण में लंबे समय से कार्यरत डिप्‍टी चीफ सब एडीटर राम प्रकाश गुप्‍ता का 21 अप्रैल 2021 को निधन हो गया। वे पिछले 15 दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका निधन पटना के एम्‍स में इलाज के दौरान हो गया। पिछले एक सप्‍ताह से वेंटीलेटर पर थे। कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद उन्‍हें सबसे पहले भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्‍सा महाविद्यालय सह अस्‍पताल में भर्ती कराया गया थे। जहां से चिकित्‍सकों ने गंभीर हालत में उन्‍हें पटना रेफर कर दिया गया। वे अपने पीछे पत्‍नी और पुत्र छोड़ गए हैं। रामप्रकाश गुप्‍ता अपनी पत्‍नी और पुत्र के साथ भागलपुर में रहते थे। यहीं पत्रकारिता करते थे। दो दिन पूर्व ही उनकी मां का निधन हो गया था। खास बात यह रही कि रामप्रकाश गुप्‍ता का जन्‍म रामनवमी के दिन हुआ था। उनका निधन पर 21 अप्रैल 2021 को रामनवमी के दिन हुआ। रामप्रकाश गुप्‍ता तिलकामांझी भागलपुर विश्‍वविद्यालय (TMBU) में सिंडिकेट सदस्‍य थे।

loksabha election banner

राम प्रकाश गुप्‍ता मूलरूप से कटिहार शहर के गामीटोला के रहने वाले थे। निधन की सूचना मिलते ही कटिहार में शुभचिंतकों व मित्रों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। उनके बड़े भाई रविन्द्र गुप्ता सहित अन्य स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्रकार के निधन पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उनके परिवार को सांत्वना देते हुए पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। निधन पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, अनिल चमरिया, दिलीप विश्वास, सुनील गुप्ता, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री डा. रामप्रकाश महतो, प्रकाश शिवप्रकाश गाड़ोदिया आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश गुप्ता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामप्रकाश गुप्ता के निधन से मर्माहत हूं। उनका जाना परिवारिक क्षति जैसा है। उनसे आत्मीय संबंध था। उनके कटिहार आवास पर भी हमेशा जाना होता था। उनका जुड़ाव विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक से रहा है। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। रामप्रकाश गुप्ता के निधन पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से भागलपुर ने एक वरिष्ठ पत्रकार को खो दिया है। व्यवसायी रतन संथालिया और अशोक जीवराजिका ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना अच्छा साथी खो दिया। ईश्वर विपदा की इस घड़ी में गुप्ता परिवार को संबल प्रदान करे। पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन ने रामप्रकाश गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भागलपुर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। जिला जदयू के अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने उनके निधन पर शोक जताया। युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन साह, संजय साह, दीपक गुप्ता, उदय मिश्रा, सुभाष कुशवाहा, कुणाल रत्नप्रिय ने शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने रामप्रकाश गुप्ता आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि राम प्रकाश गुप्ता कलम के धनी पत्रकार विरले ही मिलते हैं। उनका जाना हम सभी के लिए पीड़ादायक है। उनके निधन पर भागलपुर जिला कार्यकारी अध्‍यक्ष संतोष कुमार, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, रोशन सिंह, विपुल सिंह, संजीव सिंह, इंदुभूषझ झा, प्‍यारे हिंद, डॉ प्रीति शेखर, डॉ मृणाल शेखर, अभय बर्म्‍मन, नरेश मिश्रा, प्रणिक वाजपेयी, नभय चौधरी, हरिवंशमणि सिंह, निरंजन साह, विजय साह, अजीत गुप्‍ता, राजकिशोर सिंह, श्‍वेता सिंह आदि ने शोक प्रकट किया है। राजद के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने रामप्रकाश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। जाप महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने शोक व्यक्त किया। इसके अलावा संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ सलाउद्दीन अहसन, प्रो. सुनील सिंह, सरवर इमाम गौतम बनर्जी, अमर साह, प्रकाश सिंह कुशवाहा, राहुल कश्यप व रूपेश कुमार आदि हैं।

वरिष्ठ पत्रकार व सह तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य राम प्रकाश गुप्ता के निधन पर सुल्तानगंज प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा शोक सभा आयोजन किया गया। इस शोक सभा मे उनकी आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके निधन पर मीडियाकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रेस क्लब सुल्तानगंज के अध्यक्ष संजय झा, संरक्षक उदयचंद्र झा, सचिव सरोज कुमार मनीष, रविंद्रनाथ, रूपेश, नमन, श्रीकांत, शुभंकर, निरंजन सिंह, प्रवीण, शैलेन्द्र ठाकुर सहित अन्य सदस्य थे।

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के सिंडिकेट सदस्य वरिष्ठ पत्रकार राम प्रकाश गुप्ता के निधन पर टीएमबीयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक व्‍यक्‍त करने वालों में कुलसचिव डॉ. निरंजन प्रसाद यादव, डीएसडब्ल्यू डॉ, राम प्रवेश सिंह, एसएम कॉलेज साइकोलॉजी विभाग के शिक्षक डॉ. मिथिलेश तिवारी, अर्थशास्त्र विभाग की रेशम विजेरत्ने, टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी, साइकोलॉजी विभाग की डॉ. श्वेता पाठक, डॉ. राजेश तिवारी आदि शामिल हैं।

वरिष्‍ठ पत्रकार राम प्रकाश गुप्‍ता ने निधन पर पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने भी शोक जताया है। उनके निधन पर भागलपुर की महापौर सीमा साहा, उपमहापौर राजेश वर्मा, जिला परिषद अध्‍यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, पूर्व महापौर दीपक भुवानियां, वीणा यादव आदि ने शोक जताया है। विधानपार्षद डॉ एनके यादव ने भी उनके निधन पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.