Bhagalpur coronavirus update : जिले में कोरोना से 35 संक्रमित, अब तक 7527 लोग संक्रमित हो चुके हैं
Bhagalpur coronavirus update भागलपुर जिले में करोना वायरस से संक्रमित मरीजों संख्या 7527 पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 7084 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। आज 35 नए मरीज मिले। कोरोना के स्वस्थ हुए 11 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर जिले में कोरोना से 35 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के बिजली विभाग के कर्मचारी, उनकी पत्नी समेत तीन लोग पॉजिटिव मिले। जिले में अभी तक 7527 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7084 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के 34 वर्षीय कर्मचारी, उसकी पत्नी शामिल हैं। दोनों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
11 लोगों को मिली छुट्टी
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 11 लोगों को छुट्टी शनिवार को दी गई। कोरोना से संक्रमित होने पर इन लोगों को 10 दिन पहले वार्ड में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों की स्थित गंभीर थी। ऑक्सीजन पर थे। स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई।
शाहकुंड में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहकुंड में शनिवार को एंटीजन कीट से कुल 125 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें बरियारपुर गांव के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिनकी उम्र 18 वर्ष एवं 20 वर्ष है। दोनों को इलाज हेतु मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है। यह जानकारी सीएससी प्रभारी डॉ जयप्रकाश सिंह ने दी।