आप बेकार जिला अध्यक्ष हैं.... और दुखी होकर दे दिया इस्तीफा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागलपुर के खिलाफ कई कांग्रेसी प्रारंभ से ही विरोध कर रहे थे। यहां उनके पक्ष और विपक्ष में कई नेता सक्रिय थे। इससे आहत होकर उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 09:02 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। पटना में तीन फरवरी को आयोजित कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैयद सज्जाद अली शाह ने कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह को इस्तीफा दे दिया। वे एक मार्च 2015 से अध्यक्ष पद पर थे। उन्हें पद से हटाने के लिए कई गुटों में बंटे कांग्रेसी प्रयास में लगे हुए थे।
इस्तीफा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि रैली के बाद पार्टी के कुछ वरीय नेताओं ने उनसे कहा कि आप बेकार अध्यक्ष हैं। इसके बाद उन्होंने सदानंद सिंह को इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, सदानंद सिंह ने कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं मिला है। शाह पार्टी के पुराने नेता और सलाहकार हैं। उनकी पार्टी में आवश्यकता है।
वहीं विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि इस्तीफा देना उनकी मजबूरी होगी। पार्टी को अच्छे वर्कर की आवश्यकता है। एआइसीसी सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस्तीफा देना समझ से परे है। रैली में उत्साह के साथ शामिल हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें