विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSP प्रमोद कुमार यादव को साथ लेकर आचानक आधी रात DM अलंकृता पांडेय पहुंच गईं Bhagalpur Central Jail, फ‍िर तो...

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:46 AM (IST)

Bhagalpur Central Jail Surprise Raid: भागलपुर केंद्रीय कारा में शुक्रवार देर रात डीएम डॉ. अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार ...और पढ़ें

Bhagalpur Central Jail Surprise Raid:  SSP को साथ लेकर अचानक आधी रात भागलपुर सेंट्रल जेल पहुंचीं DM अलंकृता पांडेय! चप्पे-चप्पे की तलाशी से मचा हड़कंप

Bhagalpur Central Jail Surprise Raid:  SSP को साथ लेकर अचानक आधी रात भागलपुर सेंट्रल जेल पहुंचीं DM अलंकृता पांडेय! चप्पे-चप्पे की तलाशी से मचा हड़कंप

HighLights

  1. डीएम-एसएसपी ने भागलपुर केंद्रीय कारा में औचक छापेमारी की।

  2. छापेमारी में तंबाकू-खैनी के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला।

  3. सुरक्षा खामियों पर जेल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Central Jail Surprise Raid: भागलपुर स्थित ऐतिहासिक शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा में विधि-व्यवस्था और जेल सुरक्षा की जमीनी हकीकत परखने के लिए शुक्रवार की देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी डॉ. अलंकृता पांडेय और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शुरू हुई इस अचानक कार्रवाई से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया।

देर रात एकाएक जेल परिसर में सायरन बजते ही सुरक्षा कर्मी अलर्ट मोड पर आ गए और अधिकारियों के दल ने कारागार के भीतर प्रवेश किया। प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जेल के विभिन्न खंडों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। रात के सन्नाटे में हुई इस विशेष छापेमारी में पुरुष व महिला वार्डों के साथ-साथ संवेदनशील माने जाने वाले सभी उच्च सुरक्षा कक्षों की सघन तलाशी ली गई।

अस्पताल से लेकर रसोई और भंडारे तक की हुई सघन तलाशी

छापेमारी के दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने जेल अस्पताल में लगे सभी बेड, गद्दे, तकिए, कैदियों के व्यक्तिगत सामान और अलमारियों को पूरी तरह खंगाल डाला। इसके अलावा सामान्य व विशेष बंदी वार्डों, शौचालयों, स्नानागारों, मुख्य रसोई घर और राशन रखने वाले भंडारे तक के हर कोने की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन और दीवारों के संदेहास्पद हिस्सों की भी जांच की, ताकि किसी प्रकार का छुपाया गया सामान पकड़ा जा सके।

  • भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा में शुक्रवार की देर रात डीएम डॉ. अलंकृता पांडेय व एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में औचक छापेमारी

  • प्रशासनिक व पुलिस टीम ने सभी कैदी वार्डों, जेल अस्पताल के बेड, शौचालय, स्नानागार, रसोई घर और भंडारे की ली सघन तलाशी

  • सघन जांच के दौरान तंबाकू व खैनी के अलावा कोई भी मोबाइल, मादक पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं हुआ बरामद

  • छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में दिखीं कतिपय खामियों को लेकर डीएम-एसएसपी ने जेल प्रशासन को दिए कड़े सुधारात्मक निर्देश

घंटों चली इस व्यापक जांच प्रक्रिया के दौरान कुछ मात्रा में खैनी व तंबाकू के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का कोई धारदार हथियार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मादक पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था की कमियों पर जेल प्रशासन को सख्त हिदायत

छापेमारी अभियान संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने जेल के मुख्य निगरानी कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जेल की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा घेरे में जो भी बुनियादी खामियां और शिथिलताएं परिलक्षित हुईं, उन्हें लेकर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई।

डीएम और एसएसपी ने जेल अधीक्षक एवं संबंधित उपाधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखने, आगंतुकों की त्रिस्तरीय भौतिक तलाशी सुनिश्चित करने और बंदी वार्डों में नियमित अंतराल पर औचक जांच जारी रखने का कड़ा आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें- चेहरे से रिसते खून व सूजी आंख ने खड़े किए सवाल; JLNMCH में भागलपुर जेल के कैदी नटवर की मौत, पर‍िजन ने जांच की मांग की