भागलपुर की बेटी बनी मिस इंडिया कॉन्टिनेंट की उपविजेता, राष्ट्रीय फलक पर किया नाम रोशन
दिल्ली में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में मिस इंडिया कॉन्टिनेंट प्रतियोगिता में भागलपुर के बूढ़ानाथ की बेटी सुरुचि उपविजेता बनी। 22 जनवरी को हुए मिस इंडिया कॉन्टिनेंट बिहार और मिस इंडिया बिहार सेंट्रल में वह अव्वल रही थी।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। देश की राजधानी दिल्ली में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में मिस इंडिया कॉन्टिनेंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें सिल्क सिटी भागलपुर की लाड़ली बिटिया बूढ़ानाथ की रहने वाली सुरुचि के माथे उपविजेता का ताज सजा है। 22 जनवरी को हुए मिस इंडिया कॉन्टिनेंट बिहार और मिस इंडिया बिहार सेंट्रल में उसने अव्वल स्थान प्राप्त की है। सुरुचि ने इससे पहले कोलकाता में हुए मिशन ड्रीम सीजन-2 के तहत मिस इंडिया मार्वेलस अवार्ड जीत चुकी है। बकौल सुरुचि का बड़े प्लेटफॉर्म पर प्रतियोगिता का उपविजेता बनना बड़ी गौरव की बात है। मैं इस सफलता पर बहुत खुश हूं। मां और पिता के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से ही मुझे यह मुकाम हासिल हो पाया है। अभी यह हमारी मंजिल नहीं सफलता की सीढ़ी है। सुरुचि के पिता मिथलेश कुमार व्यवसायी और मां आरती कुमारी घरेलू महिला हैं। बेटी की सफलता दोनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उसके हर प्रयास में ईमानदारी है। इससे पहले भी सुरुचि ने कई अवार्ड जीत चुकीं हैं। उनकी मां ने कहा कि वह बचपन से ही मेधावी है। वह जुनूनी है। मंजिल को हासिल करने के लिए वह हमेशा से इमानदार प्रयास करती रही है। यही कारण है कि वह विशेष धीरे-धीरे सफलता की सीढि़यां चढ़ रही है।
दरभंगा का धीरज बना मिस्टर इंडिया
भागलपुर की बेटी के साथ दरभंगा के लाल धीरज चौधरी ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। धीरज ने भी अपने कठिन परिश्रम मिस्टर इंडिया का ताज अपने नाम किया। नदियामी गांव निवासी किसान बैद्यनाथ चौधरी और सुनीता देवी का पुत्र ने पूरे बिहार को इतराने का मौका दे दिया। दरभंगा के लोगों को भी धीरज की सफलता पर नाज है।
तीन कटेगरी में हुई थी प्रतियोगिता
तीन कटेगरी मिस, मिस्टर और मिसेज इंडिया कॉन्टिनेंट-2021 प्रतियोगिता हुई थी। इसका आयोजन दिल्ली के करोलबाग के मेट्रेन्यू होटल में बीते 22 जनवरी को हुआ था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।