विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Bhagalpur Blast: एक साथ इतनी लाशें देख सिहर उठे लोग, खौफनाक मंजर की गवाह हैं ये तस्वीरें

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Fri, 04 Mar 2022 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2022 05:09 PM (IST)

Bihar Bhagalpur Blast भागलपुर में देर रात हुए धमाके में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सात ...और पढ़ें

Bihar Bhagalpur Blast: Photos: तस्वीरों में देखें कितना भयावह था ब्लास्ट।
Bihar Bhagalpur Blast: Photos: तस्वीरों में देखें कितना भयावह था ब्लास्ट।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर: Bihar Bhagalpur Blast: देर रात हुए धमाके की गूंज अभी तक भागलपुर शहरवासियों के कानों में गूंज रही है। हमारे संवाददाता लगातार घटनास्थल से सूचनाएं प्रेषित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है, तो वहीं हर संभव मदद की बात भी कही है। इधर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया गया। अब पुलिस प्रशासन तेजी के साथ कार्रवाई कर रहा है। इन सबके बीच ग्राउंड से हमारे रिपोर्टर्स ने जो तस्वीरें भेजी हैं, वे इस बात की गवाह हैं कि ये हादसा कितना खौफनाक था।

लाशों से पट गया मायागंज हास्पिटल

देर रात युद्ध स्तर पर चले रेस्क्यू में दबे हुए 21 लोगों को मायागंज हास्पिटल पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज शुरू हुआ। ताजा अपडेट के मुताबिक 14 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इतनी मौतों के बाद मृतकों के स्वजनों की चित्कार से पूरा मायागंज हास्पिटल सिहर उठा। 

पापा कुछ तो बोलो...

अपने पापा के शव से लिपटते हुए मृतक गणेश मंडल की बेटी पिंकी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार-बार कह रही है कि पापा उठो। पिंकी ने बताया कि वो रात के 9 बजे ही कोलकाता से आई थी। पापा और दादी दोनों लोग सो रहे थे कि तभी धमाका हुआ और... इतना कहते ही पिंकी बदहवास हो जाती हैं।

मलबे से निकला चाय विक्रेता राजू साह का शव 

चाय विक्रेता राजकुमार उर्फ राजू साह का शव मलबे से निकाला गया है। वहीं एक लड़की का शव भी था, जो बेहद ही क्षत-विक्षत था। ये सब देख बचाव एवं राहत कार्य में लगे कर्मियों की रूह कांप उठी।

देर रात की ये तस्वीरें : मलबे में तब्दील हुआ आशियाना


दैनिक जागरण को जैसे ही इस घटना की खबर लगी। हमारे संवादाताओं की टीम मौके पर जा पहुंची। संवाददाताओं ने न्यूज कवर करने के साथ-साथ उच्च स्तर के अधिकारियों से भी संपर्क कर उन्हें पूरे मामले की सटीक जानकारी दी। स्थानीय लोगों के साथ मदद की कोशिशें भी जारी रखी। देखें.. उनके द्वारा भेजी गईं तस्वीरें।

मौके पर धूल का गुबार...

हमारे संवाददाता कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि जिस समय वे मौके पर पहुंचे। इस धमाके की वजह से बिजली के पोल टूट चुके थे। पूरे इलाके में अंधेरा हो गया था। उन्होंने आनन-फानन में मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। इस रोशनी में जो कुछ दिख रहा था, वो सिर्फ मलबा था। आस पड़ोस के मकानों के शीशे तक टूट चुके थे।

मौके पर जागरण संवाददाता अशोक और प्रशांत भी जा पहुंचे। उन्होंने पल-पल की सूचनाएं प्रेषित की। इसके साथ ही हमारे छायाकार राजकिशोर भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने अपने कैमरे में कई फोटो कैद की। प्रशांत ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की आंखों में दर्द देखा जा सकता है। गुरुवार को ही महाशिवरात्रि के तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद लोग होली की तैयारी में जुटे थे। ये हादसा उन्हें कई सालों तक भूले नहीं भूलेगा।