विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagalpur Bomb Blast: मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद ने नाटकीय तरीके से किया कोर्ट में सरेंडर, खुलेंगे कई राज!

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Mon, 07 Mar 2022 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2022 07:32 PM (IST)

Bhagalpur Bomb Blast का मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद धमाके वाले दिन से ही फरार था। उसने सोमवार को कोर्ट में ...और पढ़ें

भागलपुर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद का आत्मसमर्पण।
भागलपुर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद का आत्मसमर्पण।

 जागरण संवाददाता, भागलपुर : Bhagalpur Bomb Blast- भागलपुर में तीन मार्च की रात हुए भीषण धमाके का मास्टरमाइंड मुहम्मद आजाद ने सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरके रैना की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना पर व्यवहार न्यायालय के दोनों प्रवेश द्वार पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी चौकसी बरते रहे और आजाद अपने को उनसे बचाते हुए नाटकीय अंदाज में आत्मसमर्पण कर दिया।

न्यायालय ने केस रिकार्ड का अवलोकन करते हुए उसके विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में लगे आरोपों को देखते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर न्यायालय में तातारपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सह धमाका कांड के जांच अधिकारी सुनील कुमार झा ने आजाड़ को रिमांड पर लेने की अर्जी देने की कवायद शुरू कर दी है। उक्त अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। पुलिस आजाद को कड़ी सुरक्षा घेरे में न्यायिक हिरासत बाद जेल लेते चली गई।

चार मकान हुए थे जमींदोज, 15 की मौत, नौ हुए थे जख्मी

तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर तीन मार्च की रात 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में चार मकान जमींदोज हो गए थे। धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी, नौ लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुए थे। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि घटनास्थल से दो किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों ने तेज झटके वाले भूकंप के झटके महसूस किए।

  • -भागलपुर में हुए भीषण धमाके का मास्टरमाइंड मुहम्मद आजाद ने किया आत्मसमर्पण
  • - अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरके रैना की अदालत में नाटकीय तरीके से किया आत्मसमर्पण
  • - पुलिस की टीम दोनों प्रवेश द्वार पर सादे लिबास में करती रही निगरानी, दे दिया झटका, रिमांड की अर्जी पड़ी

घरों में कंपन महसूस करते ही लोग-बाग घरों से बाहर निकल भूकंप के बारे में जानकारी लेने लगे थे। चंद मिनटों में ही स्थिति साफ हो गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि की सायरन बजाती गाड़ियों ने स्थिति साफ कर दी। इस बीच भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे थे। घटनास्थल को पुलिस बलों की घेराबंदी कराते हुए दो जेसीबी लगाकर मलबा साफ कराने और उसमें दबे लोगों को निकालने का काम घण्टों चला था।धमाके की जांच को एटीएस पटना, फारेंसिक टीम को लगाया गया था।

पढ़ें ये भी- Blast in Bhagalpur : पुलिस ने की पहली कार्रवाई, जख्‍मी को कर लिया गिरफ्तार