Move to Jagran APP

अररिया में प्रदीप सिंह की ताकत बनेगी भागलपुर भाजपा

अररिया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सिंह की ताकत भागलपुर के भाजपाई बनेंगे। भागलपुर से आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अररिया बुलाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 12:05 PM (IST)
अररिया में प्रदीप सिंह की ताकत बनेगी भागलपुर भाजपा

भागलपुर। अररिया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सिंह की ताकत भागलपुर के भाजपाई बनेंगे। भागलपुर भाजपा की टीम में बेहतर प्रबंधन की समझ रखने वाले आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अररिया बुलाया है। उधर, युवा मोर्चा की प्रदेश टीम के पदाधिकारी भी अलग-अलग गुटों में प्रचार करने अररिया जाएंगे और वहां की जिला इकाई के युवा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन बताएंगे।

loksabha election banner

भाजपा ने अपने प्रदेश महासचिव राधा मोहन शर्मा को अररिया में कैम्प कराया है। संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ व सह संगठन मंत्री शिव नारायण महतो भी प्रचार करने अररिया जा रहे हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई ने कोसी व सीमांचल के छह जिलों के कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर चुनाव प्रचार में लगाया है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि पार्टी की प्रदेश टीम के अलावा सरकार के कुछ मंत्री भी प्रचार करने वहां जा रहे हैं। नामांकन के बाद खुद प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय वहां रात्रि विश्राम कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर चुके हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव ने बताया कि भागलपुर, नवगछिया व बांका के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का एक दल अररिया जाएगा। एक दल होली के पहले वहां पहुंचेगा। फिर होली के बाद दूसरी टीम जाएगी।

भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेताओं के साथ जिला की टीम भी प्रचार में रहेगी। अररिया में पार्टी ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी व पूर्व प्रत्याशी को रखा है। कोसी व आसपास के क्षेत्रों से विजयी भाजपा के विधायकों को भी प्रदेश नेतृत्व ने अररिया के अलग-अलग इलाकों में लगाया है। कुछ नेताओं को जातीय समीकरण के तहत भी अररिया जाने को कहा गया है। अररिया में अल्पसंख्यकों की आबादी अधिक है। इसलिए पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी वहां कई क्षेत्रों में कैम्प कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.