Move to Jagran APP

स्‍वतंत्रता दिवस 2022 : भागलपुर भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय बोले-पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संवारा, भारत बनेगा विश्‍वगुरु

स्‍वतंत्रता दिवस 2022 भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने अपने जिला कार्यालय में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा झंडा को फहराकर सलामी दी। सैकड़ों कार्यकर्ता वहां जुटे थे। इस दौरान नरेंद्र मोदी की नीतियों की चर्चा होती रही।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 02:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 02:23 PM (IST)
independence day 2022 : भगालपुर के भाजपा कार्यालय में हुआ घ्‍वजरोहण।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। स्‍वतंत्रता दिवस 2022 : स्‍वतंत्रता दिवस पर भागलपुर के जीरोमाइल-सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यलय में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा झंडा को फहराया। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी ने तिरंगा  झंडा को सलामी दी।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भारत के स्‍वतंत्र हुए 75 वर्ष हो गए। देश आज नरेंद्र मोदी के हाथ में है। भारत पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारत की सीमा पर सैनिकों अत्‍याधुनिक शस्‍त्र के साथ तैनात हैं। दुश्‍मन और आतंकवादियों को मार गिराने में भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है। यह गौरव की बात है। अब बहुत जल्‍द ही भारत फ‍िर से विश्‍व गुरु बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भागलपुर वासियों ने अपने अपने घरों में तिरंगा फहराया। हर घर तिरंगा आभियान को सफल बनाया। इसके लिए जिलाध्‍यक्ष ने सभी जिलेवासियों का आभार जताया है।

इस अवसर पर भागलपुर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुबी दास, पूर्व उपमहापौर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य डॉ प्रीति शेखर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, रौशन सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, पृथ्वी राज, अभय वर्मन, अभय घोष सोनू, विनोद सिन्हा, अमरदीप साह, प्रवीण झा, रामदेव प्रसाद आर्य, शैलेन्द्र कुमार, माला सिंह, श्‍वेता सुमन, अनामिका ठाकुर, प्रीती प्रसाद, इम्तियाज खान, निरंजन सिन्हा, ओम भास्कर, कुणाल सिंह, जयजित दत्ता चिंटू, चन्दन कर्ण, समरजीत कुमार, संजय हरी, नंद किशोर हरि, मुकेश हरि, कुंदन कुमारी, सिम्मी झा, प्रतीक आनन्द, नीरज चंद्रवंशी, सुनील सिंह, करण किशोर, दीपक घोष, प्रिंस मंडल, प्रकाश मंडल, समर सिंह सुमन, पीतांबर चौधरी, रामू, मो अफसार, साबिर खान, मनीष कुमार झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सेल्‍फी लेने की होड़  

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने भाजपा कार्यालय में काफी संख्‍या में कार्यकर्ता आए थे। तिरंगा झंडा फहराने से लेकर बाद काफी देर तक लोग फोटो और सेल्फी लेने में मस्‍त दिखे। ज्यादातर कार्यकर्ता ध्‍वज पाइप के पास से नहीं हट रहे थे। सभी ने भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, अन्य वरीय नेताओं और तिरंगा झंडा के साथ अपनी फोटो ली। कई ने तो तिरंगा झंडा में लगी रस्‍सी को हाथ से इसलिए पकड़कर रखा था कि लोगों को लगे कि वह व्यक्ति ही कार्यक्रम का नायक हो और झंडा फहरा रहा हो। ध्‍वज फहराने के दौरान एक समय तो ऐसा आया कि जिलाध्‍यक्ष रो‍हित पांडेय के हाथ में रस्‍सी नहींं थी, उनके साथ खड़े अन्‍य दो कार्यकर्ताओं ने ही तिरंगा झंडा को खिंचकर ऊपर कर दिया। तिरंगा से जब फूल गिरने लगा तो जिलाध्‍यक्ष ने रस्‍सी को हाथ लगाया। इस बात की चर्चा कई लोगों वहां आपस में करते रहे। ध्‍वज फहराने के आधे घंटे बाद तक कार्यकर्ता फोटो खिंचाते रहे। इसमें से कुछ ऐसे भी कार्यकर्ता थे, जो प्रत्‍येक फोटो में आना चाहते थे।

जन्‍मदिन मनाया

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बिहार राज्य प्रवक्ता श्वेता सुमन ने अपने पति हरिश सिन्हा का जन्मदिन वहां मनाया। इनके अलावा भाजपा सैन‍िक प्रकोष्‍ठ के भागलपुर जिला संयोजक अरव‍िंंद त‍िवारी का भी जन्‍मद‍िन वहां कार्यकर्ताओं ने जश्‍न के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरिश व अर‍व‍िंंद ने केक काटे। बाद में जिलेबी, समोसा, केक और आइसक्रीम बांटे गए। 

मातूश्री इंटरप्राइजेज भारत गैस एजेंसी में फहराया तिरंगा

आदमपुर स्थित मातूश्री इंटरप्राइजेज भारत गैस एजेंसी में प्रोपराइटर सुभाष चन्द्र ने अपने सहयोगियों के साथ एजेंसी कार्यलय में 76वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य पर तिरंगा झंडा फहराया कर झंडे को सलामी दी। राष्ट्रगान गाया। मौके पर प्रबंधक भाजपा के वरिष्‍ठ नेता इंदु भूषण झा, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, नितेश सिंह, रौनक शास्त्री, कालीचरण पासवान, सूरज कुमार, आनन्द कुमार, प्रदीप यादव, लाल बिहारी, दिनेश कुमार, राजू यादव, ललन कुमार, पवन कुमार, राम विलास, महेंद्र यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.