Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : धूप के इंतजार में दोपहर पार, जानिए ... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast भागलपुर सहित आसपास के जिले शीतलहर की चपेट में है। धूप नहीं खिल रही है। कोहरा और बादल छाया हुआ है। सुबह यात्रा करने में काफी परेशानी होती है। लोग ठंड से परेशान हैं। यह मौसम रबी फसल के लिए उपयुक्‍त मानी जाती है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:40 AM (IST)
बुधवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  भागलपुर और आसपास के इलाके में बीते एक सप्‍ताह से शीतलहर का प्रकोप जारी है। लोगों को सुबह सुबह धूप का इंतजार रोज रहता है, लेकिन दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप  आती है, लेकिन उसका  लोग सेक नहीं ले पाते हैं। धूप में गर्माहट नहीं रहती। ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया हैं। सुबह से कोहरा छाया हुआ है। आसमान साफ है पर धुुंध  की वजह से सूर्य की रोशनी  नहीं मिल पाती है।

loksabha election banner

कोहरे से बरस रही है हल्की फुहार

शहर और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर जारी है बुधवार को 10:00 बजे दिन तक पर घना कोहरा छाया है ।कोहरे के  साथ हल्की फुहार भी पड़ रही है। ठंड का कहर इस कदर है कि  राहगीर कुछ  देर में ही भींग जा रहे हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषिि ग्रामीण सेवा की माने तो फिलवक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा ।शाम होते ही फिर कनकनी बढ़़ जाएगी। हालांकि दोपहर में थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान की बात करें तो पछुआ हवा में गति नहीं होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगाा। हालांकि एक दो दिन बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार बताए जा रहे हैं। पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि बुधवार का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 20  और 11 डिग्री के आसपास रहेगा।

अररिया में आज दूसरे दिन भी कोहरा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कनकनी से लोग परेशान हैं। कटिहार में घना कोहरा छाया हुआ है।कनकनी चरम पर है। मंद मंद पछुवा हवा शुरू हुई है। बांका में कोहरा छाया हुआ है। इस कारण सड़को पर आवाजाही कम हो रही है। ठंड भी अधिक है। लखीसराय में आज तीसरे दिन भी अब तक घना कोहरा है।  हवा भी चल रही है। शीतलहर के साथ ठंड भी बढ़ी हुई है। पिछले दो दिनों की तुलना में आज का मौसम अधिक खराब है। मौसम विभाग ने ऑरेंज डे माना है। आज का तापमान  25/7℃ रिकॉर्ड किया गया है।

पूर्णिया में घना कोहरा छाया हुआ है ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किशनगंज में घना कोहरा छाया है। सर्द हवा चल रही है। कपकपाती ठंड से जनजीवन बेहाल है। कनकनी और ठिठुरन की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

जमुई में घना कोहरा है। शीत लहर के साथ कनकनी बढ़ी हुई है। आज का तापमान 24/8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है। खगड़िया में अब तक धूप नहीं निकली है। कोहरे का काफी प्रभाव है। सुबह से घना कोहरा छाया है। हल्के रफ्तार में पछुआ हवा चलने के साथ कनकनी भी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल तक कोहरा का प्रभाव रहेगा। मधेपुरा में आज अभी तक धूप नहीं निकली है। कोहरा छाया हुआ है। कनकनी अधिक है। इस कारण सड़को पर आवाजाही कम हो रही है। सहरसा में अभी तक सूरज नहीं निकला है। कोहरा  है। हल्की हवा चलने से कनकनी है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। सड़कों पर आवाजाही कम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.