Move to Jagran APP

Hello doctor : ज्यादा देर तक भूखा रहना आपके लिए हो सकता है घातक, जानिए... न्यूरोलॉजिस्ट की राय Bhagalpur News

लोगों को नियमित खानपान व्यायाम और टहलना आवश्यक है। ज्यादा देर तक भूखा रहने तनाव और धूप में रहने से सिर में दर्द हो सकता है। बता रहे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज सर्राफ

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 09:59 AM (IST)
Hello doctor : ज्यादा देर तक भूखा रहना आपके लिए हो सकता है घातक, जानिए... न्यूरोलॉजिस्ट की राय Bhagalpur News
Hello doctor : ज्यादा देर तक भूखा रहना आपके लिए हो सकता है घातक, जानिए... न्यूरोलॉजिस्ट की राय Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम हेलो डॉक्टर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज सर्राफ ने फोन के माध्यम से पाठकों की समस्याओं का समाधान किया। पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहेंगे तो हमें कोई रोग नहीं होगा। नियमित खानपान, व्यायाम और टहलना आवश्यक है। ज्यादा देर तक भूखा रहने, तनाव और धूप में रहने से सिर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा माइग्रेन से भी सिर दर्द होता है। ठंड लगने से सिर दर्द होने की आशंका बढ़ जाती है।

loksabha election banner

रक्त नलिकाएं सिकुडऩे से रक्तचाप बढ़ जाता है। जो लोग उच्च या निम्न रक्तचाप से पीडि़त हैं उन्हें नियमित जांच करानी चाहिए। इस स्थिति में ब्रेन हेमरेज की आशंका बढ़ जाती है। अभी मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम में तापमान गिरने से मरीजों को परेशानी हो सकती है। लकवा के शिकार मरीज भी फिजियोथेरापी कराएं। इससे हड्डियों में लचीलापन आता है। घर में भी व्यायाम करते रहना चाहिए।

प्रश्न : मेरी उम्र 65 वर्ष है। छह माह से पैर और कमर में दर्द हो रहा है। चलने में परेशानी होती है। और झुनझुनी भी होती है। - विंदेश्वर सिंह, पूर्णिया

कमर की नस दबने से से दर्द होता है। एमआरआइ करवाने से जानकारी मिलेगी। दवा का सेवन और व्यायाम करने से दर्द नहीं रहेगा।

प्रश्न : नींद नहीं आती है और भूलने भी लगा हूं। बीपी और मधुमेह का मरीज हूं। - प्रकाशचंद्र दास, भीखनपुर, आद्या प्रसाद चौधरी, पूर्णिया

उच्च रक्तचाप और मधुमेह रहने से दिमाग पर असर पड़ता है। अस्पताल में इलाज करवा लें। रक्तचाप और मधुमेह को कंट्रोल में रखें।

प्रश्न : शरीर में दर्द होता है, गैस्टिक भी है। कभी-कभी मधुमेह बढ़ जाता है। - शिवराज, सुलतानगंज

मीठा फल नहीं खाएं। खीरा, पपीता और संतरा का सेवन करें। मधुमेह को कंट्रोल में रखें। तैलीय और मिर्च-मसालायुक्त भोजन करने से परहेज करें।

प्रश्न : चलने में परेशानी होती है। हाथ-पैर पतले हो गए हैं। - शंकर प्रसाद मंडल, कहलगांव

गर्दन की नस पर दबाव होने से दर्द होता है। अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : पिछले पांच वर्षों से सिर में दर्द और चक्कर आता है। - धर्मराज साह, मधेपुरा

माइग्रेन का लक्षण है। छह माह तक दवा खानी होगी। इलाज करवा लें। धूप लगने और तनाव की वजह से भी सिर में चक्कर आ सकता है।

प्रश्न : 15 माह का बेटा है। रोते समय उसका मुंह टेढ़ा हो जाता है। खांसी भी है। - प्रवीण वर्णवाल, जमुई

चेहरा पर लकवा का असर होगा। अस्पताल में दिखा लें।

प्रश्न : बायें पैर के तलवे में तीन वर्ष से दर्द हो रहा है। दवा खाने से ठीक हो जाता है। चलने में भी दर्द होता है। - सुमन कुमार, मधेपूरा

यूरिक एसिड की जांच करवा लें। हड्डी बढऩे से भी दर्द होता है।

प्रश्न : पत्नी की उम्र 23 वर्ष है। उसे जोड़ों और सिर में दर्द होता है। - आशुतोष कुमार, कटिहार

गठिया होने की आशंका है। जांच करवा लें। अगर गठिया है और इलाज में देरी होगी तो हाथ-पैर टेढ़े होने की संभावना रहती है।

प्रश्न : गर्दन की नस में खिंचाव होता है। रीढ़ की हड्डी में भी दर्द होता है। - शिव कुमार, जमुई

ज्यादा देर तक सिर झुकाकर काम नहीं करें। गर्दन की हड्डी बढऩे से दर्द होता है। गर्दन में कॉलर लगाना होगा।

प्रश्न : कान में सनसनाहट रहती है और पैर में झुनझुनी। चक्कर भी आता है। - विजय कुमार, कटिहार

कान के डॉक्टर से अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 21 वर्ष है। जल्द ही भूल जाता हूं। दुबला भी हूं। - अभिषेक आनंद, खगडिय़ा

ज्यादा नहीं सोचे और न ही तनाव में रहे। सुबह उठने की आदत डालें और व्यायाम करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.