Move to Jagran APP

बांका के युवक की जम्मू कश्मीर में मौत, आज शाम तक पहुंचेगा शव, चार माह से वहां रहते थे

जम्‍मू कश्‍मीर में बांका के एक युवक की मौत हो गई। वह वहां चार माह से रहता था। मजदूर था। छत के गिरने से उसकी मौत हो गई। आज शाम उसका शव यहां पहुंचेगा। स्‍वजन कह रहे हैं कि अगर यहां रोजगार के साधन रहते तो वह वहां नहीं जाता।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 11:58 AM (IST)
बांका के युवक की जम्मू कश्मीर में मौत, आज शाम तक पहुंचेगा शव, चार माह से वहां रहते थे
छत गिरने से बांका के मिथुन मंडल की मौत जम्‍मू कश्‍मीर में हो गई है।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। जिले के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के नयागांव निवासी एक कामगार मिथुन मंडल (30 वर्ष) की मौत जम्मू कश्मीर में छत के गिरने से हो गई है। घटना मंगलवार शाम की है। स्वजनों ने बताया कि बिल्डिंग का छत ढलाई हुआ था। किसी कारण से छत गिरने से कामगार मिथुन मंडल की छत के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में दो अन्य कामगार नयागांव के ही पंकज मंडल एवं भूषण मंडल जख्मी हो गए। मृतक कामगार के शव को हवाई जहाज से पटना लाया जा रहा है। गुरुवार की देर शाम तक शव नया गांव पहुंचने की सूचना है।

loksabha election banner

घटना के बाद स्वजनोंं में कोहराम मच गया है। मृतक मिथुन पिछले चार माह से लाकडाउन के बाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में काम करता था। चार भाइयों में मिथुन सबसे छोटे थे। मृतक को तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पत्नी संगीता देवी एवं मां का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि मृतक मिथुन के संबंध में जानकारी मिली है।

सरकारी प्रविधान के अनुसार आर्थिक मुआवजा की राशि देने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों बाराहाट प्रखंड के पड़गघड़ी गांव निवासी अरविंद कुमार साह की आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता देवेन्द्र साह एवं मां सुनैना देवी को प्रशासन द्वारा दो लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा की राशि बुधवार को दी गई है। शेष 16 लाख रुपये की राशि देने का प्रयास किया जा रहा है।

कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का हो रहा प्रयास

साथ ही कश्मीर से लौट रहे कामगारों को स्थानीय स्तर पर मंदार क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दुकान आवंटित की जा रही है। इसके लिए स्थल का चयन करने का आदेश सीओ को दिया गया है। लोगों को बाहर जाकर नौकरी करने में काफी परेशानी होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.