विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मां जिंदगी में पहले प्यार करने वाला आया; तुम बाद में आईं', सौतेली बेटी की इस बात से दुखी बांका की महिला ने दी जान

Published: Tue, 16 Jun 2026 07:31 PM (IST)

बांका की रीना देवी ने सौतेली बेटी के प्रेम विवाह और उसके कटु वचनों से दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा ...और पढ़ें

सौतेली बेटी के प्रेम विवाह से आहत होकर बांका की महिला ने दी जान।

सौतेली बेटी के प्रेम विवाह से आहत होकर बांका की महिला ने दी जान।

HighLights

  1. रीना देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी।

  2. सौतेली बेटी के प्रेम विवाह से थी दुखी।

  3. भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बांका जिले के कोहंडा गांव निवासी रीना देवी (45)की जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत हो गई। रीना अपनी सौतेली बेटी पूजा कुमारी के प्रेम विवाह से दुखी चल रही थी।

प्रेमी युवक से शादी के बावजूद उसके द्वारा उसे प्रताड़ित किए जाने की जानकारी होने पर रीना देवी आहत हो गई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उससे उसकी हालत नाजुक हो गई।

इलाज के लिए महिला को भागलपुर ले जाया गया

महिला के पति मोहन कुमार ने परिवार के अन्य लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए तुरंत भागलपुर ले जाने की सलाह दी।

इससे उसे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार की अल सुबह उसकी मौत हो गई। बरारी कैंप थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने दे दी जान, बेटी के प्रेम विवाह से थी दुखी
  • सौतेली बेटी ने कॉल कर रीना देवी से कहा था- पहले प्यार करने वाला जिंदगी में आया
  • बांका जिले के कोहंडा की रीना देवी की उपचार के दौरान जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में हुई मौत

रानी के पति ने बताया पूरा मामला

रानी के पति मोहन कुमार ने बरारी कैंप थाने की पुलिस को जानकारी दी है कि रानी उसकी दूसरी पत्नी है। उनकी पहली पत्नी का निधन वर्ष 2002 में प्रसव के दौरान हो गया था।

उसके बाद परिवार के लोगों के दबाव में दूसरी शादी कर ली ताकि बच्चों का भविष्य संवर सके। पहली पत्नी से 20 वर्ष की बेटी पूजा कुमारी है, जो स्नातक की पढ़ाई कर रही है।

उसका एक लड़के से प्रेम संबंध चल रहा था। बीते 29 मई को उसने उसी प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। बेटी के इस कदम से रानी काफी दुखी हो गई थी।

हम दोनों ने मिलकर पूजा को समझाने की कोशिश की थी तो बेटी ने रानी को टका सा जवाब दे दिया था कि पहले उसकी जिंदगी में प्यार करने वाला आया, तुम तो मेरी जिंदगी में बाद में आईं। बस रानी बेटी के उस बर्ताव से आहत हो जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें- बिहार: 48 साल बाद लौटी पत्नी, मगर साथ लाई सस्पेंस; पति बोला- अगर मेरे 2 बेटे हैं तो उनको लेकर आओ

यह भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार के मधुबनी तक पीछा, फिर भी हाथ नहीं आया इनामी चोर, चलती ट्रेन में करता है चोरी