...और घर वालों के इन्कार के बाद भी जुड़ गए दो दिल, गांव वाले बन गए बाराती, मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
बांका में पूरे दिन हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद गुरुवार को गांव वालों की कोशिश के बाद दो दिल एक हो गए। दरआल चांदन थाना क्षेत्र के युवक-युवती शादी करना चाहते थे लेकिन घर के लोग तैयार नहीं थे लेकिन गांव वालों की कोशिश के बाद वे लोग तैयार हो गए।
संसू, चांदन (बांका)। पहले इन्कार और फिर रजामंदी... कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को बांका में देखने को मिला। यहां पर दो प्रेमी युगल की शादी को लेकर परिवार वालों के बीच काफी विवाद चल रहा था। लेकिन गांव वालों ने जब हस्तक्षेप किया तो दो दिल एक हो गए। मामला चांदन प्रखंड के कोरिया पंडित टोले की है। दो साल से प्रेमजाल में फंसे युवक औऱ युवती गांव वालों के प्रयास के बाद एक हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि औऱ ग्रामीण उपस्थित थे।
बताया जाता है कि एक ही गांव के कामदेव पंडित औऱ सुमा कुमारी के बीच के करीब दो साल से प्रेम चल रहा था। इसकी पूरे गांव में चर्चा होने लगी। इस पर दोनों परिवार के बीच विवाद बढ़ गया। जब इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया औऱ सरपंच सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को हुई तो दोनों परिवार के बीच सुलह समझौता करा कर गांव के ही एक मंदिर में विवाह करा कर पति -पत्नी बना दिया। दोनों परिवार के लोगों ने भी इस विवाह को स्वीकार कर लिया है। इस शादी को लेकर गांव में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चा होती रही। लोगों ने बताया कि शादी की बात पर दोनों के परिवार पहले भी आपस में लड़ते रहते थे, लेकिन अब वे सहमत हो गए।
शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण
संवाद सूत्र,धोरैया (बांका)। शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किए जाने पर लड़की के पिता ने केस दर्ज कराया है। जिसमें शेखर कुमार द्रवे को आरोपित किया गया है। लड़की के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री अपने खेत में लगे मटर की फसल को देखने गई थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे शादी की नीयत से अपहृत कर लिया। जबकि ब'ची नाबालिग है। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।