Move to Jagran APP

Banka Crime: प्रेम प्रसंग में बेवफाई बना हत्या का कारण, इस तरह खुला राज

Banka Crime राजकुमार का गांव के एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वालों को हुई तो राजकुमार पर शादी का दबाव बनाने लगा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पंचायत भी हुई थी। लेकिन इसके बाद राज‍कुमार की हत्‍या कर दी गई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 05:37 PM (IST)
Banka Crime: प्रेम प्रसंग में बेवफाई बना हत्या का कारण, इस तरह खुला राज
घटना की बारे में जानकारी लेती पुलिस।

जागरण संवाददाता, बांका। सोमवार की रात महौता गांव निवासी राजकुमार मंडल हत्या की घटना के बाद गांव में पूरे दिन मंगलवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। चर्चा है कि राजकुमार को प्यार में बेवफाई करना ही उसके मौत का कारण बन गया। घटना को लेकर मृतक के स्वजन के बयान पर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है । घटना के बाद आरोपी गगन मंडल फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना अमरपुर थाना का है।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि मृतक राजकुमार मंडल को गांव के एक लड़की से पिछले तीन-चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को हुई तो राजकुमार पर शादी का दबाव बनाने लगा। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पंचायत भी हुई। लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला। दो माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुआ था। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग पंचायत के माध्यम से ही दोनों की शादी कराने में लगे थे।

लेकिन सोमवार की देर रात उत्तम मंडल के पुत्र राजकुमार मंडल उर्फ मटरा (22) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि टोला के कलावती देवी की मौत हो गई थी। उसी के श्राद्ध कर्म का भोज भोज में राजकुमार लोगों को खाना परोस कर खिला रहा था। इसी बीच गांव के गगन मंडल ने पीछे से उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया।  जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से  इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया।  जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। कई ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का प्रेम प्रसंग गांव की एक युवती से चल रहा था। उस पर युवती के परिवार के लोग युवक पर  शादी के लिए दवाब बना रहे थे। लेकिन राजकुमार इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था। इसी आक्रोश में गगन मंडल ने उस पर ईंट से प्रहार कर दिया । जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृतक की हत्या के आरोपी गगन मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही  लेकिन वह घर छोड़ कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.