Move to Jagran APP

मांसाहारी भोजन से करें परहेज, जानिए... ऐसा क्यों कह रहे चिकित्सक Bhagalpur News

इस मौसम में मानव में बीमारी से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ जाती है। अत खानपान में सावधानी नहीं बरती जाए तो जलजनित बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 03:41 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 04:49 PM (IST)
मांसाहारी भोजन से करें परहेज, जानिए... ऐसा क्यों कह रहे चिकित्सक Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। दैनिक जागरण कार्यालय में प्रश्न पहर का आयोजन किया गया। इस दौरान फिजीशियन डॉ. विनय कुमार झा ने फोन के माध्यम से पाठकों के सवालों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अभी बरसात का मौसम है। इस मौसम में मानव में बीमारी से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ जाती है। अत: खानपान में सावधानी नहीं बरती जाए तो जलजनित बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इन बीमारियों में डायरिया, टायफायड, मियादी बुखार आदि शामिल हैं। चापाकल और कुंआ का पानी प्रदूषित हो जाता है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पानी को भी उबाल कर ठंडा कर पीएं। साथ ही मांसाहारी भोजन करने से परहेज करें, क्योंकि पचने में परेशानी होती है और कब्ज होने की संभावना रहती है। हरी साग सब्जी के अलावा अरहर, मंसूर, मूंग आदि दालों को मिलाकर बनाएं और खाएं इससे प्रोटीन ज्यादा मिलता है। मौसमी फलों का सेवन करें। वर्षा में भींगने के बाद घर आने पर ठंडा पानी पीने से एलर्जी हो सकती है। अत: कोल्ड डिं्रक भी नहीं पीना चाहिए। जल-जमाव की वजह से मच्छरों की संख्या बढ़ती है और डेंगू, मलेरिया हो सकता है। जल-जमाव वाले स्थान को मिट्टी से भर दें, घर के आसपास सफाई रखें।

loksabha election banner

प्रश्न : 15 दिनों से खांसी है और बुखार भी रहता है।

रिषी, आदमपुर

दो सप्ताह से ज्यादा दिनों तक खांसी रहने से टीबी होने की संभावना रहती है। छाती का एक्सरे करवा लें। सरकारी अस्पतालों में जांच और दवाएं निश्शुल्क मिलती हैं।

प्रश्न : छाती और पेट में जलन होती है। घबराहट भी होती है। भोजन करने के बाद जलन बढ़ जाती है।

गीता झा, भीखनपुर

गैस्टिक का लक्षण है। तेल, धी और मसालायुक्त भोजन करने से बिल्कुल परहेज करें। ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहें। बीपी और थायरायड की भी जांच करवा लें। इससे नींद कम आती है। शकाहारी भोजन करें, फलों का सेवन करें।

प्रश्न : तीन दिनों से खांसी हो रही है। साथ ही छाती में दर्द भी होता है।

संजीव कुमार, भागलपुर

मौसम परिवर्तन की वजह से एलर्जी हो सकती है। गर्म पानी से गलाला करें। एंटी एलर्जिक दवा लें।

प्रश्न : 20 दिनों से पेट में दर्द और जलन हो रही है। गैस भी होता है।

सोनाली, बागबाडी

सबेरे नाश्ता समय पर करें। अल्ट्रासाउंड करवाने से बीमारी की जानकारी मिलेगी। दर्द की दवा नहीं खाएं।

प्रश्न : मेरी उम्र 38 वर्ष है। कमजोरी महसूस होती है। बीपी और शुगर नहीं है।

अनिल कुमार साह, मोहद्दीनगर

नींद पूरी नहीं होने पर भी कमजोरी महसूस होती है। अत: छह घंटे अवश्य सोना चाहिए। मल्टी विटामिन लें साथ ही पौष्टिक भोजन करें।

प्रश्न : सीने की बाई तरफ दर्द होता है। ऐसा एक सप्ताह से हो रहा है। भोजन करने के बाद दर्द होता है।

आशीष कुमार झा, बरारी

छाती का एक्सरे करवा लें। गैस्टिक हो सकता है। समय पर भोजन करें।

प्रश्न : पेट के बीच में कड़ापन लगता है। कमर में दर्द भी रहता है।

सुनिता झा, सबौर

गैस से भी कड़ापन हो सकता है। कमर दर्द है तो झूककर झाडू नहीं दें। चिकित्सक से इलाज करवा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.