Move to Jagran APP

आपका एक-एक वोट देश की सुरक्षा के नाम पर गिरना चाहिए : अश्विनी चौबे

मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर पीएम ने यह संदेश दे दिया है कि अब आतंकी हमला हुआ तो भारत चुप नहीं बैठेगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 07:40 PM (IST)
आपका एक-एक वोट देश की सुरक्षा के नाम पर गिरना चाहिए : अश्विनी चौबे
आपका एक-एक वोट देश की सुरक्षा के नाम पर गिरना चाहिए : अश्विनी चौबे

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर के हवाई मैदान मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की चुनावी सभा हुई। इस दौरान चुनावी सभा में मतदाताओं से अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आपका एक-एक वोट देश की सुरक्षा के नाम पर गिरना चाहिए। ताकि देश में अबकी बार फिर मजबूत मोदी सरकार बन सके। यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर पीएम ने यह संदेश दे दिया है कि अब आतंकी हमला हुआ तो भारत चुप नहीं बैठेगा। अब भारत मुंह तोड़ जबाव देने का दम रखता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बिहार के विकास में उन्होंने काफी योगदान दिया है। गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना, महिलाओं के लिए उज्जलवा योजना की शुरुआत की। मोदी राज में देश में भ्रष्टाचार खत्म हुआ। घोटालेबाजों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

loksabha election banner

पांच केंद्रीय मंत्रियों को नहीं मिला मंच साझा करने का मौका

पीएम-सीएम की संयुक्त सभा में कई केंद्रीय मंत्री भी चुनावी मंच पर आए थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, रामविलास पासवान, नंदकिशोर मंडल, विजय कुमार सिन्हा, रामनारायण मंडल, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह। इनमें केवल अश्विनी चौबे ही सभा को संबोधित कर पाए। बाकी नेताओं की बारी आने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर आ गए। इस कारण बाकी मंत्रियों को बोलने का मौका नहीं मिला।

इन नेताओं ने भी अजय, गिरधारी और ललन सिंह के लिए मांगे वोट

पूर्व सांसद भाजपा नेता अनिल यादव, भाजपा के पूर्व विधायक ई. शैलेंद्र, पूर्व विधायक अमन पासवान, जदयू के अमरपुर विधायक जर्नादन मांझी, बांका, धोरैया के विधायक मनीष कुमार, सम्राट चौधरी, प्रदेश मंत्री पिंकी कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी, लोजपा जिलाध्यक्ष अमर कुशवाहा, विधान पार्षद राम इकबाल आदि नेताओं ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। नेताओं ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भागलपुर, बांका और मुंगेर लोकसभा के प्रत्याशी क्रमश: अजय मंडल, गिरधारी यादव और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लिए वोट मांगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.