Move to Jagran APP

महिला सिपाही ने दर्ज कराया पति के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप, पति और सौतन गिरफ्तार

अब पुलिस ही प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला महिला थाना में पदस्थापित महिला सिपाही अनामिका राज का है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 03:29 PM (IST)
महिला सिपाही ने दर्ज कराया पति के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप, पति और सौतन गिरफ्तार

बांका। अब पुलिस ही प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला महिला थाना में पदस्थापित महिला सिपाही अनामिका राज का है। उन्होंने अपने पति पर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। गुरुवार को पति अशोक कुमार और सौतन गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक अनामिका इससे पहले गया जिले में प्राईवेट कंपनी में नौकरी करती थीं। इसी बीच गुजरात में काम करने वाले ढि़बरा गरुआ गया निवासी अशोक कुमार के साथ उसकी शादी हुई। कुछ साल तक सबकुछ ठीक चलता रहा। इसी बीच अनामिका की नौकरी बिहार पुलिस में लग गई। वर्ष 2003 में बांका में उसकी पदस्थापना हुई। अनामिका राज को एक बेटा और बेटी है। जो इस वक्त भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि अनामिका बांका के बाबूटोला स्थित कमलाकांत के घर में रहती है। एक दिन रात में अशोक आया और मारपीट पर उतारू हो गया। किसी तरह अनामिका ने अपनी जान बचाई। अनामिका ने इसी बीच महिला थाना में अशोक के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। लेकिन अशोक लगातार अनामिका को प्रताड़ित करते रहा। कई बार अनामिका से पैसे की मांग की। अनामिका ने बच्चे की पढ़ाई सहित अन्य चीजों को हवाला देते हुए अशोक को पैसे देने से मना कर दिया। इस बीच अशोक ने गुड़िया से दूसरी शादी रचा ली। इस बात की भनक अनामिका को लग गई। और उसने एक बार फिर विभाग से गुहार लगाई। कई बार अनामिका और अशोक के बीच महिला थाना में समझौता कराया गया। लेकिन अशोक ने किसी की नहीं सुनी। गुरुवार को अनामिका के पति और सौतन को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया। महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने इसकी पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.