विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमांचल के पांच शिक्षण संस्थानों में एनसीसी के विस्तार की मंजूरी

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Wed, 23 Dec 2020 06:06 PM (IST)

देश के सीमावर्ती और तटीय इलाकों में एनसीसी इकाइयों का विस्तार करने की कवायद तेज हो चुकी है। इसके लिए ...और पढ़ें

किशनगंज के ठाकुरगंज के चुरली हाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हुआ कार्यक्रम।
किशनगंज के ठाकुरगंज के चुरली हाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हुआ कार्यक्रम।

जागरण संवाददाता, किशनगंज। देश के सीमावर्ती और तटीय इलाकों में एनसीसी इकाइयों का विस्तार करने की प्रधानमंत्री की घोषणा को लागू करने की कवायद तेज हो चुकी है।  बुधवार को नेपाल से सटे बॉर्डर एरिया के पांच शिक्षण संस्थानों में एनसीसी के विस्तार से संबंधित योजना को केंद्र की मंजूरी दी गई।

एनसीसी के बिहार-झारखंड के एडीजी मेजर जनरल एम. इंद्राबालन ने चयनित पांचों शिक्षण संस्थानों को मंजूरी से संबंधित पत्र प्रदान किया। ठाकुरगंज के चुरली हाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर जनरल एम. इंद्राबालन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का विस्तार शुरू हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों में एनसीसी का विस्तार किया जा रहा है और मिशन के तहत करीब एक लाख नए कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी कड़ी में सीमांचल के किशनगंज जिले में दो और अररिया में तीन शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है। इनमें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ठाकुरगंज (किशनगंज), प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगंज (किशनगंज), प्लस टू कुनकुन देवी हाईस्कूल, फुलकाहा नवाबगंज (अररिया), प्लस टू नरपतगंज (अररिया) और प्लस टू जोगबनी (अररिया) को एनसीसी की प्लाटून दी गई। इन पांचों प्लाटूनों के लिए कुल 452 कैडेटों का चयन किया जाएगा। इनमें एक तिहाई लड़कियां शामिल होंगी। इसका विधिवत उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। सीमांचल में कैडेट्स को इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी प्रशिक्षण देगी। इस अभियान के तहत नए एनसीसी कैडेट््स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

मौके पर राजकीय पॉलिटेेक्निक, किशनगंज के प्राचार्य ई. चितरंजन कुमार को एनसीसी का झंडा व मंजूरी पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसएसबी के सिलीगुड़ी फ्रंटियर के आइजी एसके बंधोपाध्याय, एनसीसी भागलपुर के ग्रुप कमांडर व सेना मेडल प्राप्त ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार, डिप्टी ग्रुप कमांडर, भागलपुर कर्नल सौमेंद्र पांडे, एनसीसी 35 वीं बिहार बटालियन, पूर्णिया के कर्नल एस महाजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता, बीडीओ श्रीराम पासवान, एसएसबी के सहायक कमांडेंट जयप्रकाश सहित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षक, पूर्णिया, किशनगंज और ठाकुरगंज के एनसीसी कैडेट््स व प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।