अन्ना हजारे पहुंचे खगड़िया, किसानों को करेंगे संबोधित
राजस्थान किसान यूनियन के अध्यक्ष दशरथ कुमार, मध्य प्रदेश किसान यूनियन के अध्यक्ष सत्य नारायण पोद्दार आदि भी सभा को संबोधित करेंगे।
खगड़िया। जिले के जेएनकेटी मैदान में किसानों को संबोधित करने अन्ना हजारे खगड़िया पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने चावल-दाल व आलू, गोभी, मटर और परवल की सब्जी का भोजन किया। इसके बाद वे कुछ देर के लिए आराम कर रहे हैं।
विकास मंच के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र ¨सह टुडु ने बताया कि जेएनकेटी मैदान खगड़िया में किसानों की विशाल सभा को संबोधित करेंगे। मौके पर राजस्थान किसान यूनियन के अध्यक्ष दशरथ कुमार, मध्य प्रदेश किसान यूनियन के अध्यक्ष सत्य नारायण पोद्दार, उत्तर प्रदेश किसान यूनियन के नेता राजेंद्र ¨सह भी सभा को संबोधित करेंगे।
इधर, किसान नेता सूर्य नारायण वर्मा ने कहा कि जिले के किसान मक्का की फसल में दाना नहीं आने से हताश है। किसानों की तमाम समस्या को देखते हुए जेएनकेटी मैदान से आंदोलन की शुरुआत होगी। अब किसान चुप नहीं बैठेंगे।