जीजा-साली का एेसा प्यार, साथ खाया जहर तो पत्नी बोली सौतन भी है मंजूर
प्रेम प्रसंग के मामले में साथ रहने का विरोध करने पर साली और जीजा ने जहर खा लिया। दोनो का कहना है कि एक दूसरे के साथ जियेंगे, एक दूसरे के साथ मरेंगे। पत्नी ने कहा-सौतन भी है मंजूर।
पटना [जेएनएन]। मुंगेर के विक्रमगंज गांव में रविवार को अजीब सा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पहले जीजा-साली ने भागकर शादी की और साथ रहने लगे। लोगों को पता चला तो दोनों को पकड़कर वापस लाया गया। विरोध करने पर दोनों ने एक साथ जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की।
परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने श्रवण चौधरी और उसकी साली बबली की हालत नाजुक बताई है। दोनों ने कहा कि एक साथ जियेंगे, एक साथ मरेंगे यह सुनकर पत्नी अपनी बहन को सौतन के रूप में रखने को तैयार हो गई है। उसने कहा कि अपने बच्चों के लिए मैं बहन को सौतन बनाकर घर में रखूंगी।
श्रवण की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि 2012 में मेरी शादी हुई थी। श्रवण से मुझे दो बच्चे हैं।10 माह पूर्व श्रवण मेरी बहन को लेकर भाग गया। दोनों ने शादी रचा ली और सुल्तानगंज के अब्जूगंज में रहने लगे। पता चलने पर रविवार को दोनों को अब्जूगंज से विक्रमगंज लाया गया। घर पहुंचते ही श्रवण और बबली ने जहर खा लिया।
यह भी पढ़ें: अजब-गजब: बंदरिया की यूं हुई शादी अब होगी गोदभराई, शामिल होंगे लोग
पति बोला- साली से बेइंतहा प्यार करता हूं
दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। दोनों को अस्पताल भेज दिया। श्रवण राजमिस्त्री है। उसने बताया कि पुष्पा (पत्नी) बबली का विरोध करती है, मैं बबली से प्यार करता हूं। वहीं पुष्पा ने बताया कि श्रवण ने हम दोनों बहनों के अलावा तारापुर में पारो देवी से सबसे पहले शादी की थी, उसका संबंध अब खत्म हो चुका है।
यह भी पढ़ें: बिहार में एलियन जैसे अद्भुत बच्चे का हुआ जन्म, देखने वालों लगा रहा तांता
सौतन के साथ रहूंगी
पुष्पा ने कहा कि वे दोनों के साथ रहने को तैयार है। मैंने थाने में भी केस नहीं किया था। आखिर दो बच्चों की देखभाल कौन करेगा?