अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों ने मचाया आतंक, वीडियो से पहचान कर RPF ने किया गिरफ्तार, यात्रियों को पीटा था
Amrit Bharat Express Passenger Assault: अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में नवगछिया आरपीएफ ने ...और पढ़ें

Amrit Bharat Express Passenger Assault: अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों से मारपीट मामले में तीन किन्नर गिरफ्तार
HighLights
अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों से मारपीट।
नवगछिया आरपीएफ ने तीन किन्नरों को पकड़ा।
वीडियो साक्ष्य से हुई आरोपियों की पहचान।
संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Amrit Bharat Express Passenger Assault: गाड़ी संख्या 16602 इरोड–अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नवगछिया की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना गत एक नवंबर को महेशखूंट और मानसी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के एस-1 कोच में घटित हुई थी। मारपीट में सुपौल जिला निवासी यात्री जय किशोर सरदार सहित कई अन्य यात्री घायल हो गए थे, जिन्हें कोच में मौजूद अन्य यात्रियों के हस्तक्षेप के बाद बचाया जा सका था।
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ नवगछिया की टीम हरकत में आई और मौके से यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो व फोटोग्राफ्स हासिल किए। इन्हीं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।
सोनपुर कंट्रोल से मिला अलर्ट, मानसी जीआरपी में दर्ज हुआ था केस
नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से घटना की सूचना साझा की गई थी। इसके उपरांत पीड़ित यात्री के लिखित आवेदन पर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) मानसी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
-1793647251695.webp)
वरीय अधिकारियों के कड़े निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया।
प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर चला सर्च ऑपरेशन, घेराबंदी कर दबोचे गए
सोमवार सुबह उपनिरीक्षक रवि कुमार रजक के नेतृत्व में आरक्षी दिनेश कुमार तिवारी और अभिमन्यु कुमार चौरसिया नवगछिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर सघन निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 9:15 बजे पूर्वी यात्री शेड के समीप तीन संदिग्ध किन्नर घूमते नजर आए।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका और घटना के समय मोबाइल से बनाए गए वीडियो फुटेज व तस्वीरों से उनके चेहरों का मिलान किया। चेहरों की पहचान पुख्ता होते ही तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
आरोपियों ने कबूला जुर्म, मानसी पुलिस के हवाले
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कुतुबपुर (खगड़िया) निवासी आम्रपाली किन्नर (30 वर्ष), नारायणपुर चौहद्दी, बिहपुर (भागलपुर) निवासी अन्नु किन्नर (19 वर्ष) और कमलपुर (खगड़िया) निवासी शिवानी किन्नर (26 वर्ष) के रूप में दी। आरपीएफ के समक्ष पूछताछ में तीनों ने अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली।
चूंकि घटना मानसी रेल थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकार में हुई थी, इसलिए आरपीएफ नवगछिया ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लिखित कागजात और साक्ष्यों के साथ तीनों आरोपियों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी मानसी को सौंप दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।