Move to Jagran APP

JDU सांगठनकि चुनाव : अमित, बिनू बिहारी और विवेकानंद गुप्‍ता बने प्रखंड अध्यक्ष Bhagalpur News

जदयू ने अपने सांगठनिक चुनाव के दौरान सुल्‍तानगंज शाहकुंड और पीरपैंती में प्रखंड अध्‍यक्षों का चुनाव कराया। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से मतदान भी हुए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:51 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 07:51 AM (IST)
JDU सांगठनकि चुनाव : अमित, बिनू बिहारी और विवेकानंद गुप्‍ता बने प्रखंड अध्यक्ष Bhagalpur News
JDU सांगठनकि चुनाव : अमित, बिनू बिहारी और विवेकानंद गुप्‍ता बने प्रखंड अध्यक्ष Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। जदयू पार्टी का संघटनात्मक चुनाव को लेकर सुल्तानगंज के शिव वाटिका में गहमागहमी के बीच प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें एक उम्मीदवार संजीव कुमार ने अपना नाम सहमति से वापस ले लिया। अमित कुमार रवि व सूर्यकांत पटेल चुनावी मैदान में डटे रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि दो उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए रहने के कारण मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। मतदान के बाद मतगणना का कार्य संपन्न कराया गया, जिसमें अमित कुमार रवि ने सर्वाधिक 24 मत लाया जबकि सूर्यकांत पटेल ने 15 वोट हासिल किया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अमित कुमार रवि को प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पहले नामांकन कराने को लेकर कई उम्मीदवारों के बीच गहमागहमी उत्पन्न हो गई। जिसके बाद आपसी सहमति से शांति कायम किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, जिला महानगर चुनाव प्रभारी शेखर पांडे, प्रखंड चुनाव पर्यवेक्षक नूर हसन फरीदी, अनिल कुमार सिंह अभिषेक कुमार ,डब्लू कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर बबुआनन्दन सिंह ,एसके प्रोग्राम, प्रखंड चुनाव पदाधिकारी सरोज कुमार चौधरी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पा मौजूद रहे।

loksabha election banner

शाहकुंड प्रखंड के जदयू अध्यक्ष बनीं बीनू बिहारी

शाहकुंड प्रखंड के अंबा पंचायत अंतर्गत शिव शंकरपुर गांव के सामुदायिक भवन में निर्वाचित पदाधिकारी प्रोफेसर आफताब आलम एवं पर्यवेक्षक अनुज कुमार सिंह की देखरेख में शाहकुंड प्रखंड जदयू का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें लगातार तीसरी बार शाहकुंड प्रखंड की जदयू अध्यक्ष बीनू बिहारी निर्विरोध घोषित हुई। बीनू बिहारी के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया। जिसके कारण उन्हें निर्विरोध जदयू अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामविलास सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, केदार यादव, विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, योगेंद्र राय, दिवाकर राय, अभिमन्यु कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, दिनेश मंडल, मोहम्मद जावेद, कहकशां खुर्शीद एवं विनय कुमार सिंह को बनाया गया है। इधर सुल्तानगंज विधायक सुबोध राय ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही शाहकुंड प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी ने पुन: महिला अध्यक्ष बनने पर कहा कि जदयू में महिला संगठन का और तेजी से विस्तार होगा।

पीरपैंती प्रखंड जदयू के अध्यक्ष चुने गए विवेकानंद गुप्ता

पीरपैंती प्रखंड के प्रखंड जदयू कार्यकारिणी समिति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। शेरमारी बाजार स्थित शुभ्रा गेस्ट हाउस में रविवार को जिला पर्यवेक्षक रामाशीष सिंह की उपस्थिति में प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी कुंज बिहारी यादव ने चुनाव संपन्न करवायी। प्रखंड जदयू अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से नामांकन जमा करने की बात कही। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय मे चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन निवर्तमान अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने दिया। उन्होंने बताया कि कुल 84 वोटर थे। 29 पंचायत में 27 पंचायत अध्यक्ष व 17डिलेगेट ने लिखित प्रस्ताव दिया। विवेकानंद गुप्ता को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जबकि जिला डेलिगेट के लिए चौदह सदस्यों का भी चयन किया गया। मालूम हो कि विवेकानंद लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं जबकि एक बार पूर्व में मनोनीत हुए थे। मौके पर अखिलेश पांडेय गोपाल मंडल सुखदेव परिहार प्रमोद मंडल सुधीर पांडेय पंकज साह संजय सिन्हा अनन्त मंडल कन्हाई सिंह गौतम सिन्हा संदीप आर्य कंचू राम फणिकांत सिन्हा फजलुल बारी रणजीत पांडे अप्पू सिन्हा सजहर पूर्व प्रमुख किरण देवी निशा सिन्हा रीना देवी मंझली बेसरा सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड परिषद के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.