Move to Jagran APP

गजब : जाब कार्ड संख्या 4305 दिवाकर सिंह के नाम बना था, फ‍िर दीपक कुमार का यह कैसे हो गया, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Amazing भागलपुर जीताडीह के दिवाकर कुमार के नाम से बना था जाब कार्ड संख्या 4305-एमआइएस से छेड़छाड़ कर एक जुलाई के बाद बदल दिया गया नाम। यहां मनरेगा योजना में भी काफी धांधली हो रही है। बिना काम किए भी रुपये का भुगतान हो जाता है।

By Navaneet MishraEdited By: Dilip Kumar shuklaPublished: Mon, 19 Sep 2022 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 01:36 PM (IST)
Amazing : भागलपुर में मनरेगा योजना में धांधली बरती जा रही है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Amazing : गोराडीह प्रखंड के मुरहन जमीन पंचायत में मनरेगा में गड़बड़ी लगातार सामने आ रही है। अब एक ही जाब कार्ड दो व्यक्ति के नाम बन गया है। जाब कार्ड संख्या 4305 जीताडीह गांव के दिवाकर सिंह के नाम बना था, जो एक जुलाई के बाद दीपक कुमार के नाम पर हो गया है। दिवाकर कुमार के नाम से दो जाब कार्ड बना है। इस मामले की शिकायत प्रमंडलीय आयुक्त से की गई है। प्रमंडलीय आयुक्त को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दिवाकर कुमार के जाब कार्ड संख्या 4305 को एक जुलाई 2022 को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से डिलिट किया गया है। जाब कार्ड को डिलिट करने के समय जाब कार्डधारी का नाम एमआइएस को छेड़छाड़ कर दिवाकर कुमार से बलकर दीपक कुमार किया गया है।

loksabha election banner

इधर, दिवाकर कुमार के नाम दो जाब कार्ड बनाया गया है। दोनों ही जाब कार्ड पर एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर काम दिया गया है। पहले जाब कार्ड पर मास्टर रोल संख्या 17119 पर 15 मार्च 22 से 30 मार्च 22 तक और मास्टर रोल संख्या 17120 पर 15 मार्च 22 से 30 मार्च 22 तक काम दिया गया है। मुरहन की पूजा कुमारी के नाम भी दो जाब कार्ड बना है। पहले जाब कार्ड पर मास्टर रोल संख्या 5475 पर 17 फरवरी 19 से चार मार्च 19 तक, मास्टर रोल संख्या 7137 पर 11 जून 21 से 26 जून 21 तक, मास्टर रोल संख्या 16560 पर पांच मार्च 22 से 20 मार्च 22 तक और दूसरे जाब कार्ड पर मास्टर रोल संख्या 5784 पर 28 फरवरी 19 से 15 मार्च 19 तक, माटर रोल संख्या 5730 पर 29 मई 21 से 13 जून 21 तक और मास्टर रोल संख्या 16340 पर तीन मार्च 22 से 18 मार्च 22 तक काम दिया गया है। मुरहन के ही महेश मांझी के नाम पर भी दो जाब कार्ड बनाया गया है।

पहले जाब कार्ड पर मास्टर रोल संख्या 5629 पर 21 फरवरी 19 से आठ मार्च 19 तक, मास्टर रोल संख्या 496 पर आठ अप्रैल 19 से 23 अप्रैल 19 तक , मास्टर रोल संख्या 1021 पर 24 अप्रैल 19 से नौ मई 19 तक, मास्टर रोल संख्या 29 मई 22 से 13 जून 22 तक और दूसरे जाब कार्ड पर मास्टर रोल संख्या 5784 पर 28 फरवरी 19 से 15 मार्च 19 तक, मास्टर रोल संख्या 193 पर दो अप्रैल 19 से 17 अप्रैल 19 तक, मास्टर रोल संख्या 885 पर 22 अप्रैल 19 से सात मई 19 तक और मास्टर रोल संख्या आठ जून 22 से 23 जून 22 तक काम किया गया है।

रत्तीचक के संजीव सिंह के नाम पर भी दो जाब कार्ड बना है। पहले जाब कार्ड पर मास्टर रोल संख्या 5518 पर 29 मई 21 से 12 जून 21 तक, मास्टर रोल संख्या 16955 पर 13 मार्च 22 से 28 मार्च 22 तक और दूसरे जाब कार्ड पर मास्टर रोल संख्या 5520 पर 29 मई 21 से 12 जून 21 तक और मास्टर रोल संख्या 16957 पर 13 मार्च 22 से 28 मार्च 22 तक काम किया गया है। मुरहन जमीन पंचायत में जाब कार्ड बनाने के नाम पर भारी पैमाने पर गड़ब़ी हुई है। जिसकी जांच हुई है, इसके बावजूद गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.