CBSE Board Results 2020 : 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस विद्यालय के सभी छात्र सफल
CBSE Board Results 2020 10वीं और 12वी के नतीजे आ गए हैं। भागलपुर के आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के सभी विद्यार्थी सफल हुए हैं।
भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। CBSE Board Results 2020 : 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आ गए हैं। विद्या भारती और भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के सभी विद्यार्थी दोनों वर्गों में सफल हुए। सफल होने पर सभी छात्र-छात्राओं के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के सभी विद्यार्थी सफल रहे। इस विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। छात्र संगम कुमार मिश्र 97.8 प्रतिशत लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। रोहन शरद को 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। निमिषा रानी को 92.4 प्रतिशत। संगम, रोशन और निमिषा को विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस विद्यालय से इस बार 10वीं में 169 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी सफल हुए।
विद्यालय के टॉपर छात्र संगम कुमार मिश्र ने बताया कि वे 12 वीं की पढ़ाई विज्ञान विषय से करेंगे। वे आइआइटी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभी आचार्यों और माता पिता ने उनके पढ़ाई में काफी ध्यान दिया। उन्होंने हमेशा मागदर्शन किया।उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित अध्ययन के अलावा स्वाध्याय भी बहुत जरूरी है। वे इसी विद्यालय से आगे की पढ़ाई करेंगे।
इन तीन के अलावा 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले आदित्य आनंद गुप्ता और सिद्धि अग्रवाल हैं। आदित्य नारायण सिंह, हरिओम कश्यप, आलोक कुमार, स्वेता प्रिया, आकांक्षा, आस्था गुप्ता, आशुतोष नारायण सिंह, सुजाता भारती, अमन कुमार आदि छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं, इससे पहले सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया था। विज्ञान संकाय में आनंद माधव 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अनुराग अग्रवाल को 95.8 प्रतिशत अंक मिले। छात्र आनंद माधव में बताया कि वे आइआइटी कर देश की सेवा करना चाहते है। माधव ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन और स्वाध्याय से उन्हें ये सफलता मिली है। अनुराग अग्रवाल सीए बनने की चाह रखते हैं। दोनों संकायों में 90 प्रतिशत से अधिक पाने वालों में आनंद और अनुराग के अलावा इशिका, यशवंत, कौशिक, स्नेहा और कोमल आदि हैं। इसके अलावा 17 छात्र-छात्राओं को 85 से अधिक प्रतिशत अंक मिले हैं। 12वीं में भी विद्यालय के सभी विद्यार्थी सफल हुए।
10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उनसे बात की और उन्हें बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी। उनका मागदर्शन किया। सभी छात्र-छात्राओं के बेहतर अंक से उत्तीर्ण होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढनियां, उप प्रधानाचार्य रवि शंकर पांडेय के अलावा पंकज उपाध्याय, रंजन कुमार सिंह, संजीत पाठक, आशीष सुमन, अशोक कुमार, अंशुमान साह आदि ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।
तीन मेधावी छात्रों ने सरस्वती विद्या मंदिर का बढ़ाया मान
भारती शिक्षा समिति द्वारा सूबे में संचालित दक्षिण बिहार के तीन मेधावी छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का मान बढ़ाया। आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के आनंद माधव ने 96 फीसद अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान इसी स्कूल के छात्र अनुराग अग्रवाल ने 95.8 फीसद अंक हासिल कर प्राप्त किया है। तृतीय स्थान गणपत राय सलारपुरिया स्कूल के सत्यम कुमार सिंह को मिला है। सत्यम को 95.6 फीसद अंक मिले। विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यों ने इन्हें बधाई दी। भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश नारायण अंबष्ठ ने कहा कि ईमानदारी एवं निष्ठा से किया प्रयास सफलता की ओर ले जाता है।