विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 से नियमित चलेगी अगरतला-देवघर साप्ताहिक

By JagranEdited By:
Published: Mon, 02 Jul 2018 05:00 AM (IST)

कैचवर्ड :- निर्णय - छह जुलाई को स्पेशल ट्रेन बनकर किया जाएगा रवाना - अगरतला से हर शनिवार और देवघर ...और पढ़ें

14 से नियमित चलेगी अगरतला-देवघर साप्ताहिक
14 से नियमित चलेगी अगरतला-देवघर साप्ताहिक

भागलपुर। अगरतला-देवघर के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन 14 जुलाई से अगरतला से नियमित चलेगी। वहीं, देवघर से इसका परिचालन 16 से होगा। छह जुलाई को इसे स्पेशल ट्रेन बनाकर रवाना किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर और स्टेशनों पर ठहराव का समय-सारिणी जारी कर दी है। बोर्ड ने समय सारिणी को लेकर नॉर्थ-फ्रांटियर-पूर्व मध्य रेल और पूर्व रेलवे जोन मुख्यालय से सहमति ले ली है।

अगरतला से इस ट्रेन का परिचालन हर शनिवार को किया जाएगा, जबकि देवघर से हर सोमवार को खुलेगी। इस ट्रेन के चलने से पूर्व बिहार पूर्वोत्तर भारत के राज्यों से सीधा जुड़ जाएगा। त्रिपुरा और असम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथधाम में पूजा करने आते हैं। सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस बार के रेल बजट में भी अगरतला-देवघर के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन रूट और टाइमिंग को लेकर परिचालन शुरू करने में बाधा आ रही थी। इसके बाद बोर्ड ने तीनों जोन मुख्यालय को पत्र भेजकर टाइमिंग और रूट पर विचार करने की बात कही थी। तीनों जोन ने इस पर मंथन कर बोर्ड को टाइमिंग और रूट भेज दिया। इस पर बोर्ड ने सहमति जता दी। अगरतला से देवघर की 1464 किमी दूरी 39 घंटे में पूरी होगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के सात, थर्ड एसी-तीन, जनरल-तीन और ब्रेकवैन गार्ड सहित 14 कोच होंगे।

----------------------------

मंडल ने सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव का नहीं भेजा प्रस्ताव

इस ट्रेन का ठहराव मुंगेर से सीधा भागलपुर कर दिया गया है। ऐसे में श्रावणी मेले में शुरू हो रही इस ट्रेन का सुल्तानगंज ठहराव नहीं दिया जाना काफी आश्चर्यजनक है। रेलवे बोर्ड ने मालदा मंडल में किस-किस स्टेशन पर ठहराव दिया जाना चाहिए, इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। लेकिन मालदा मंडल ने प्रस्ताव भेजा ही नहीं। पूर्व क्षेत्रीय उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि मालदा मंडल ने अपने क्षेत्र में सिर्फ मुंगेर, बांका और भागलपुर स्टेशन पर ठहराव का प्रस्ताव दिया था। सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहाराव नहीं होने से श्रावणी मेला में कांवरियों को काफी परेशानी होगी। मालदा मंडल को यात्रियों की सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है।

----------------------------

कटिहार-खगड़िया-मुंगेर-भागलपुर-बांका होकर जाएगी देवघर

ट्रेन संख्या 15626 डाउन हर शनिवार की रात 10 बजे अगरतला से खुलेगी। रविवार को गुवाहाटी सुबह 2.45 बजे आएगी। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए दोपहर 3.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। 15 मिनट रुकने के बाद कटिहार से खुलेगी। यहां से खुलकर नवगछिया 4.35 बजे, खगड़िया 5.33 बजे, मुंगेर 6.25 बजे शाम में पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद मुंगेर से खुलेगी और रात आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर में 15 मिनट रुकेगी और यहां से 8.15 बजे से खुलने के बाद दस बजे बांका पहुंचेगी। बांका से खुलने के बाद रात एक बजे (सोमवार) को देवघर पहुंचेगी। देवघर से वापसी में ट्रेन संख्या 15625 हर सोमवार की शाम 6.45 बजे खुलेगी। बांका, रात 8.15 बजे, भागलपुर 10.35 बजे आएगी और 10.50 बजे खुलेगी। यहां से खुलने के बाद मुंगेर 12.10 बजे (शनिवार), खगडि़या 12.43 बजे, नवगछिया 1.47 बजे और कटिहार सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी। कटिहार स्टेशन में 20 मिनट रुकने के बाद रविवार की सुबह 8.15 बजे अगरतला पहुंचेगी।