Move to Jagran APP

Banka: पत्नी से झगड़े के बाद इतना बढ़ गया गुस्सा कि उतारा मौत के घाट, बेटी जनने पर आया गुस्‍सा

बिहार के बांका जिले में एक क्रूर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हुई अनबन और झगड़े के बाद पति का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी पर खंती से वार कर दिया। मृतका को पहले से थी तीन पुत्री।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 11:57 AM (IST)
Banka: पत्नी से झगड़े के बाद इतना बढ़ गया गुस्सा कि उतारा मौत के घाट, बेटी जनने पर आया गुस्‍सा
बांका के महेशाडीह गांव की वारदात, हत्यारा पति गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बांका। महेशाडीह गांव में हुई एक शर्मनाक घटना में लगातार तीन बेटियां जनने पर एक पति ने अपनी पत्नी की मंगलवार सुबह को खंती घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका शिवानी देवी (30) को तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी का जन्म चार माह पूर्व हुआ था। इसी विवाद में हत्या की गई। पुलिस ने आरोपित पति सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने बताया कि शिवानी देवी को तीन बेटियां हैं। अंजू की उम्र छह वर्ष व छोटी की उम्र चार वर्ष है। चार महीने पूर्व शिवानी ने एक और बच्ची को जन्म दिया था। इसी को लेकर सुनील बराबर शिवानी को खरी-खोटी सुनाता रहता था। मंगलवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच सुनील ने शिवानी के सिर में खंती घोंप दी। यह सिर के आरपार हो गई। मौके पर ही शिवानी की मौत हो गई। इसी बीच किसी ने अमरपुर प्रखंड के सिझुआ स्थित शिवानी के मायके में उसकी हत्या की सूचना दी। मायके से लोगों के पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। 10 वर्ष पूर्व शिवानी और सुनील की शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद मंगलवार सुबह को विवाद फिर शुरू हुआ और सुनील ने शिवानी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता परदेसी दास के बयान पर सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - तस्वीरें बयां कर रहीं दर्द: सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदारों का परिवार उजड़ा, जमुई में पसरा मातम

घर में लगी आग पचास हजार की संपत्ति जलकर राख

कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के मनिया पंचायत अंतर्गत परेवा गांव राय टोला में एक घर जलकर राख हो गया। आग लग जाने से लगभग 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित गांव के शंभू राय बताया प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। इधर घर पर पत्नी व बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मिट्टी की दीवार व पुआल की छोनी से मकान बना हुआ था। जिसमें खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से पुरा मकान आग की चपेट में आ गया। इसमें उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.