विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाभी की हत्या के बाद देवर ने कहा- मजाक में चल गई थी गोली

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 08:58 PM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 11:16 PM (IST)

बिहार के नवगछिया में एक देवर ने अपनी ही भाभी की गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में ...और पढ़ें

भाभी की हत्या के बाद देवर ने कहा- मजाक में चल गई थी गोली
भाभी की हत्या के बाद देवर ने कहा- मजाक में चल गई थी गोली

भागलपुर [जेएनएन]। बिहार के भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में मंगलवार को एक देवर ने अपनी ही भाभी की गोली मार कर हत्या कर दी। कनपटी में गोली लगने से बलराम कुमार की पत्नी पूनम कुमारी (20) की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपित देवर कृष्ण कुमार व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही घर से हत्या में प्रयुक्त दो देशी पिस्तौल व दो कारतूस भी बरामद कर लिया है। आरोपित देवर का कहना था कि मजाक में चली गोली भाभी को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। चार माह पूर्व ही पूनम की शादी हुई थी।

पास के ही कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था भाई
पूनम के छोटे भाई मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के छोटी पटोरिया निवासी रोनक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह चार-पांच दिनों पूर्व दीदी के ससुराल आया था। मंगलवार की दोपहर पुराने मकान में दीदी की ननद मधु कुमारी के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। तभी बगल के नए मकान से गोली की आवाज आई।

दौड़कर जाकर देखा तो दीदी पूनम कुमारी की कनपटी में गोली लगी थी, पास में ही दीदी का देवर कृष्ण कुमार हाथ में देशी पिस्तौल लिए खड़ा था। गंभीर रूप से जख्मी पूनम को आनन-फानन इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया।

भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के सामने मकई के पुआल से दो देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किया। एक देशी पिस्तौल से बारूद की गंध आ रही थी।

भाभी को हथियार दिखा रहा था देवर

एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपित देवर कृष्ण कुमार का कहना है कि अवैध हथियार दिखाने के दौरान गलती से गोली चल गई, जो भाभी को जा लगी। हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्तौल के अलावा एक और देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किया गया है।

ससुराल आए पूनम के 12 वर्षीय भाई रोनक कुमार का बयान पुलिस ने दर्ज किया है, उसी आधार पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला के मायकेवालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।