732 बोतल कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
इशाकचक पुलिस ने भीखनपुर गुमटी नंबर दो स्थित सब्जी मंडी से रविवार को 732 कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 02:33 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:12 AM (IST)
भागलपुर। इशाकचक पुलिस ने भीखनपुर गुमटी नंबर दो स्थित सब्जी मंडी से रविवार को 732 कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर छट्टु रविदास भीखनपुर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह झारखंड से कोरेक्स की खेप लाकर शहर में बेचता था। एक बोतल को डेढ़ सौ रुपये तक बेचता था। कई दिनों से उसके बारे में कोरेक्स बेचने की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में इशाकचक इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशू ने कफ सिरप के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने भी पूछताछ की है। उसके गिरोह में शामिल अन्य तस्करों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें