Move to Jagran APP

भागलपुर में पांच वर्षीय बच्ची को दरिंदे ने नहीं छोड़ा, किया मुंह काला, हालत गंभीर

भागलपुर में एक दरिंदे एक एक बच्‍ची के साथ मुंह काला कर लिया। इसकी प्राथ‍मिकी दर्ज की गई है। पीडि़ता की हालत गंभीर है। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 11:41 AM (IST)
भागलपुर में पांच वर्षीय बच्ची को दरिंदे ने नहीं छोड़ा, किया मुंह काला, हालत गंभीर
पीडि़ता की मां ने खैरा गांव के महबूब मंसूरी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शाहकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीडि़ता की मां ने खैरा गांव के महबूब मंसूरी के खिलाफ शाहकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

स्वजनों के अनुसार, पांच वर्षीय मासूम बच्ची बीते शुक्रवार की संध्या सात बजे अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी महबूब मंसूरी ने उसके मुंह में कपड़ा बांधकर बगल की खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद बच्ची घर नहीं आने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। आरोपी को दुष्कर्म करते पकड़ लिया गया। पर वह चकमा देकर भाग निकला। जख्मी अवस्था में बच्ची को शाहकुंड थाना लाया गया। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहकुंड भिजवाया। लेकिन बच्ची की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया। इस शर्मसार कर देने वाली घटना से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है।

गोतिया विवाद में जानलेवा हमला, 70 हजार की लूट

भागलपुर सजौर थाना क्षेत्र के राधानगर में गोतिया के विवाद में जानलेवा हमला कर 70 हजार नकदी लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। हमलावरों ने भाजो देवी को लाठी-डंडे और मास्केट के बट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे बचाने आगे आए उसके पति विलास यादव और पुत्री मौसम कुमारी को भी हमलावरों ने हमला कर जख्मी कर दिया। तीनों को जख्मी हालत में स्वजनों ने पहले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजो देवी की बाए हाथ की हड्डी टूट गई है। कमर और जांघ में भी गहरे जख्म लगे हैं। हमले में उसके पति विलास और बेटी मौसम को भी जख्म लगे हैं। शनिवार को भाजो देवी के फर्द बयान पर उमेश यादव, लालू यादव, राजेश यादव, मनीष यादव समेत दो अन्य को आरोपित बनाया गया है।

बेटी की शादी को 12 कट्ठाजमीन सूद भरना रख लिए थे 70 हजार

भाजो देवी ने बताया कि बेटी मौसम की शादी के लिए 21 फरवरी की तिथि तय कर दी थी। इसलिए शादी खर्च के लिए 12 कट्ठा जमीन गांव के वार्ड मेंबर मनोज गोस्वामी के पास सूद भरना रख 70 हजार रुपये लिये थे। रुपये घर में बक्से में छिपा रखा था। भाजो ने बताया कि सूद भरना जमीन रखने की जानकारी आरोपितों को थी। उनलोगों ने योजना बनाकर घर पर हमला बोल दिया। बेरहमी से मास्केट के कुंदे से उसे मारने लगे। उसकी आवाज सुन जब उसके पति और बेटी बचाने दौड़ी तो उन्हें भी जख्मी कर दिया। भाजो ने बताया कि दोनों लड़के शादी की तैयारी को लेकर घर से बाहर निकले थे।

हमलावरों ने दे रखी है धमकी, गांव छोड़ दो वरना कर देंगे कुट्टी-कुट्टी

हमलावरों ने भाजो देवी और उसके पति को धमकी दी है कि गांव छोड़ दो वरना कुट्टी-कुट्टी कर बहियार में फेंक देंगे। अस्पताल में मौजूद भाजो का परिवार दहशत में है कि गांव जब वापस जाएंगे तो हमलावर आरोपित उनकी हत्या ना कर दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.