विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन साल के बच्चे को चॉकलेट के बहाने बुलाया, किया अप्राकृतिक यौनाचार

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 14 Feb 2017 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 11:17 PM (IST)

एक छात्र ने तीन वर्षीय बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। ज्यादा खून निकल जाने से बच्चे की हालत खराब है।

तीन साल के बच्चे को चॉकलेट के बहाने बुलाया, किया अप्राकृतिक यौनाचार
तीन साल के बच्चे को चॉकलेट के बहाने बुलाया, किया अप्राकृतिक यौनाचार

सहरसा [जेएनएन]। सदर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 15 में सोमवार को स्नातक के छात्र ने एक तीन वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्चे की मां व अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बच्चे के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सुपौल जिले के इंद्राही निवासी मुकेश कुमार ने चॉकलेट का प्रलोभन देकर उनके पुत्र के साथ गलत हरकत की है। घटना के बाद मासूम बेहोश हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत खराब थी। मासूम को पानी छिड़ककर होश में लाया गया।

इसके बाद उसने घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चे को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में सुपौल के थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार ने बताया कि अप्राकृतिक यौनाचार व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर युवक-युवतियों को गाड़ी से खींचा, दौड़ाकर बेरहमी से पीटा