प्रेरणाश्रोत : बेटी के जन्मदिन पर नौ साल से कर रहे पौधरोपण, ले रहे पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प Bhagalpur News
कहानी एक पुलिस अधिकारी की। मूल रूप से सीवान के रहने वाले पवन का परिवार फिलहाल बेगूसराय में है। मुंगेर से तबादले के बाद भागलपुर में तैनाती हुई।
भागलपुर [जेएनएन]। विधि व्यवस्था और सुरक्षा के दायित्वों के साथ पर्यावरण संरक्षण भी, वह भी बेटी के नाम। बबरगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने पुत्री के जन्म लेने पर यह संकल्प लिया और नौ सालों से इसका निर्वहन कर रहे हैं। अपनी पुत्री अदिति के जन्मदिन पर हर साल पौधे लगाते हैं। अब तक करीब दो हजार फलदार समेत अन्य पौधे लगा चुके हैं। इनमें कई वृक्ष का रूप ले चुके हैं।
उन्होंने भी बेटी के जन्मदिन पर बीस फलदार और चालीस अन्य छांव देने वाले पौधे लगाए। मूल रूप से सीवान के रहने वाले पवन का परिवार फिलहाल बेगूसराय में है। मुंगेर से तबादले के बाद भागलपुर में तैनाती हुई। उन्होंने कहा कि वे थाना समेत क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पौधे लगाकर ही बेटी का जन्मदिन मनाते हैं। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह ऐसा करे, ताकि हरियाली बनी रहे। लेकिन सिर्फ पौधे लगाने भर से नहीं होगा, इसकी देखभाल भी जरूरी है। वे इसके लिए लोगों को प्रेरित भी करते हैं और अपने लगाए पौधों की जानकारी लेते रहते हैं।