Move to Jagran APP

गोदाम की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दर्जन भर घायल Araria news

अररिया में गोदाम का दीवार गिरने की सूचना पर बथनाहा थाने की पुलिस निर्माण स्थल पर जांच के लिए पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 03:11 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 03:11 PM (IST)
गोदाम की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दर्जन भर घायल  Araria news
गोदाम की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दर्जन भर घायल Araria news

अररिया [जेएनएन]। बथनाहा के भदेश्वर में कोसी नहर के दक्षिण में गोदाम निर्माण कर रहे मजदूर की दीवार और छज्‍जा गिरने से मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल फारविजगंज में भर्ती कराया है। इनमें से कई की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

loksabha election banner

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने बताया कि कोसी नहर के दक्षिण में गोदाम का निर्माण हो रहा था। रविवार को दोपहर बाद जब मजदूर निर्माण काम में लगे थे, उसी वक्त दीवार गिर गई। मलबे में एक दर्जन मजदूर दब गए। साथ काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। लोगों ने सभी को फारबिसगंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती कई अन्य मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस

दीवार गिरने की सूचना पर बथनाहा थाने की पुलिस निर्माण स्थल पर जांच के लिए पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों का भी हाल जाना। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

गोदाम की दीवार गिरने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई गांव के लोग वहां पहुंच गए। वहीं, हादसे के बाद निर्माण काम को रोक दिया गया है। आसपास के लोगों ने कहा कि वे लोग घर में थे, तभी मजदूर हल्ला मचाने लगे। मजदूरों के शोर को सुन कर जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा, दीवार के नीचे कई मजदूर दबे थे। उनलोगों ने अन्य मजदूरों की सहायता से सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.