Move to Jagran APP

जीतन राम मांझी की पार्टी HAM का छठा स्थापना दिवस, खगड़िया में हुआ जमकर सेलीब्रेशन

गया में जहां HAM का छठा स्थापना दिवस खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सेलीब्रेट किया तो वहीं खगड़िया में भी पार्टी कार्यकर्ता पीछे नहीं रहे। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:14 PM (IST)
हम का स्थापना दिवस, खगड़िया में काटा गया केक। (तस्वीर गया से)

जागरण संवाददाता, खगड़िया। HAM बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)  पार्टी की छठे स्थापना दिवस पर जहां पटना में सेलीब्रेशन हुआ। वहीं, खगड़िया के स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। पार्टी की छठे स्थापना दिवस पर हम जिलाध्यक्ष संजय यादव ने केक काटा। इस मौके पर मौजूद पार्टी सदस्यों ने पार्टी-संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। 

loksabha election banner

गया में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया के एक निजी विद्यालय में अपनी पार्टी का छठा स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने केक काटकर खुशी के इस पल का इजहार किया। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  गया में उन्होंने कहा कि वे किसी भी धर्म को नहीं मानते। कर्म ही पूजा है। मांझी ने कहा, 'महात्मा गांधी ने कहा था काम ही पूजा है।' इसके साथ ही उन्होंने विवादित बयान भी दिया। जो आज सुर्खियों में है।

वहीं खगड़िया में जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि हम के संस्थापक और सूबे के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गरीबों, वंचितों और महादलितों की आवाज है हम। पार्टी की मजबूती के लिए हम लगातार अभियान चला रहे हैं और लोगों को जोड़ रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सक्रिय मोड में काम कर रहे हैं।

इस मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरोज कुमार, महिला सेल के जिला अध्यक्ष रिंकू देवी, पार्टी के प्रधान महासचिव पंकज यादव, महासचिव रामबलि राम समेत सिकंदर सदा, सागर सदा, नंदलाल सदा, घोलट सदा, गायत्री देवी, सुनीता देवी स्मिता देवी, नेपाली दास, चुनचुन साह, मुन्ना कुमार, मदन सदा, बुद्धन सदा, बच्चन सदा, सुरेश राम, गणेश सदा आदि मौजूद थे। वहीं, कार्यक्रम में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.