चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य के लिए 47 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
शनिवार को उप चुनाव समिति के संयोजक हरीश शर्मा की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच होगी।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:49 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हुआ। अंतिम दिन 34 ने नामांकन का पर्चा भरा। इस चुनाव में अब 47 व्यापारी प्रत्याशी मैदान में है। इसमें 46 पुरुष और एक महिला है। इसकी वोटिंग आठ मार्च को होगी।
शनिवार को चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल पोद्दार, श्रवण बाजोरिया, पूर्व उपाध्यक्ष कुंज बिहारी झुनझुनवाला सहित 34 ने नामांकन किए। जबकि चुनाव के लिए 54 फॉर्म व्यापारियों ने लिए थे। शनिवार को उप चुनाव समिति के संयोजक हरीश शर्मा की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच होगी। पूर्व उपाध्यक्ष कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने चुनाव समिति से निष्पक्ष मतदान के लिए मतदाता सूची से त्रुटियों को दूर करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें