Move to Jagran APP

Chhodenge Na Hum Tera Saath : अद्भुत रिश्‍ता; पत्‍नी की मौत के कुछ मिनट बाद पति ने छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Chhodenge Na Hum Tera Saath जमुई में पति और पत्‍नी के बीच एक अद्भुत रिश्‍ता का मामला सामने आया है। जहां पत्‍नी की मौत के चंद मिनट बाद ही पति की मौत हो गई। दोनों के बीच कभी विवाद नहीं हुआ था। निसंतान थे दोनोंं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 08:38 AM (IST)
Chhodenge Na Hum Tera Saath : अद्भुत रिश्‍ता; पत्‍नी की मौत के कुछ मिनट बाद पति ने छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
Chhodenge Na Hum Tera Saath :पत्नी सोहनी देवी और पति दर्शन यादव की मौत हो गई।

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। Chhodenge Na Hum Tera Saath :  शादी के दौरान पति-पत्नी के साथ जीने-मरने का संकल्प झाझा में चरितार्थ होते दिखा। नगर परिषद के वार्ड 15 के हेलाजोत मोहल्ला में एक दंपत्ति की पांच मिनट के अंतराल में दम टूट जाने की घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों प्राणी की अर्थी एक साथ निकली। सबसे अनोखी बात यह है कि दंपत्ति को एक भी बच्चे नहीं थे। दोनों एक दूसरे का सहारा बने हुए थे।

loksabha election banner

बताया जाता है कि राजू यादव के चाचा दर्शन यादव की 65 वर्षीय पत्नी सोहनी देवी बीमार चल रही थी। शनिवार को सोहनी देवी ने अपने निवास स्थान में अंतिम सांस ली। उक्त खबर सोहनी देवी के पति दर्शन यादव को दिया गया तो दर्शन यादव की सांस वहीं पर रुक गई और वो मूर्छित होकर जमीन पर गिर गए। एक साथ दंपत्ति ने अपने मौत को गले लगाया तो पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। दंपत्ति के भतीजे राजू यादव, सुंदर यादव आदि ने बड़े ही दोनों की अर्थी निकाली। जिसमें मोहल्ले के दर्जनों लोग शामिल हुए। लोगों ने कहा कि भगवान के घर दोनों प्राणी का बुलाबा एक साथ आया, जो बहुत ही अच्छा रहा।

दंपत्ति का व्यवहार मोहल्ले में काफी अच्छा रहने से हर समुदाय के लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। नव युवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर ने कहा कि बुजुर्ग दम्पत्ति ने एक दूसरे से किए वादे को सत्य कर हम सबों को आश्चर्यचकित कर दिया। बुजुर्गो का कहना है कि बड़े सौभाग्यशाली होते हैं वे जोड़े जो साथ जीने-मरने की कसमें पूरी कर पाते हैं। इस मौके पर समाजसेवी गुड्डू यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

सभी की आंखें नम

जमुई में पति और पत्‍नी की एक साथ मौत होने की घटना की हर ओर चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि दोनों के बीच अद्भुुत रिश्‍ता था। पति और पत्‍नी के बीच कभी विवाद नहीं हुआ था। हर ओर दोनों के प्‍यार की चर्चा हो रही है। संतान नहीं होने के बावजूद भी दोनों हमेशा खुश रहते थे।      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.