Move to Jagran APP

Bihar Politics: जल्द होगी बिहार कांग्रेस की नई टीम की घोषणा, भक्त चरण दास ने लखीसराय से पटना जाते समय कही ये बातें

Bihar Politics बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakt Charan Das) ने कहा कि जल्द ही बिहार कांग्रेस की नई टीम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के आगे की रणनीति को भी साझा किया।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 09:27 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 09:27 AM (IST)
Bihar Politics: जल्द होगी बिहार कांग्रेस की नई टीम की घोषणा, भक्त चरण दास ने लखीसराय से पटना जाते समय कही ये बातें
लखीसराय पहुंचे भक्त चरण दास बोले- घर घर तक होगा पार्टी विस्तार

संवाद सूत्र,बड़हिया (लखीसराय)। 'कांग्रेस पार्टी के संगठन को प्रदेश के हर कस्बे एवं गांव के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बिहार कांग्रेस की नई टीम की घोषणा बहुत ही जल्द किया जाएगा। नए संगठन का विस्तार बिहार के हर घर तक किया जाएगा।' उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भक्तचरण दास ( Bhakt Charan Das) ने गुरुवार की रात बड़हिया में कही।

loksabha election banner

वे बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शरीक होकर भागलपुर के कहलगांव से पटना लौट रहे थे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़, कांग्रेस विधायक राजेश राम एवं छत्रपति यादव आदि थे। भक्तचरण दास ने कहा कि कांग्रेस संगठन की नई टीम में युवाओं को स्थान दिया जाएगा। आज पूरे देश में मोदी सरकार की गलत नीति के कारण बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे देश के गरीब बेसहारा एवं मध्यमवर्गीय लोग काफी परेशान हैं। इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक जन आंदोलन चलाया जाएगा।

बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि लखीसराय जिला की तरह पूरे प्रदेश में गांव-गांव पांव-पांव कार्यक्रम चलाया जाएगा। पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए भी जोर दिया जाएगा। साथ ही आम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने का काम पार्टी करेगी। इस मौके पर लोहिया चौक के समीप कांग्रेस नेता अमरेश कुमार अनीस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चुनचुन सिंह, अजय सिंह, ज्ञान गौरव, शत्रुघ्न सिंह, जयकिशोर यादव, तीरथ सिंह, महेंद्र सिंह, दशरथ महतो, महेश सिंह, मणिकांत पासवान, शंभु कुमार सिंह, कुंदन झा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

मधेपुरा जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे सदानंद बाबू के निधन पर मधेपुरा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में शामिल कांग्रेसजनों ने सदानंद सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शोकसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि सदानंद बाबू के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार के राजनीतिक में बहुत बड़ी शून्यता आई है। उन्होंने कहा कि सदानंद बाबू के कार्यकाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए काफी कुछ सीखने का मौका मुझे मिला।

इस मौके पर प्रो. अरुण कुमार,विष्णु देव यादव बिक्रम, सूर्यनारायण राम, प्रो शिवबालक प्रसाद, शत्रुघ्न भगत धीरेंद्र कुमार,शशि भूषण मंडल, नसीम खान, कामेश्वर यादव,मनोज झा, राजीव ठाकुर, प्रमोद कुमार पप्पू, कामेश्वर सिंह, राजेंद्र चौधरी, खोखा सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सदानंद सिंह को याद करते हुए दुख व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.