Move to Jagran APP

Sadanand Singh passed away: व‍िधायक से लेकर व‍िधानसभा अध्‍यक्ष तक संभाली कुर्सी, कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष भी रहे, जान‍िए उनका राजनीत‍ि सफर

Sadanand Singh passed away कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद स‍िंह का न‍िधन आठ स‍ितंबर 2021 हो गया। वे भागलपुर ज‍िले के कहलगांव विधानसभा से नौ बार विधायक रहे। वर्ष 2020 में उन्‍होंने राजनीति से सन्‍यास से ल‍िया था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 10:57 AM (IST)
Sadanand Singh passed away: व‍िधायक से लेकर व‍िधानसभा अध्‍यक्ष तक संभाली कुर्सी, कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष भी रहे, जान‍िए उनका राजनीत‍ि सफर
ब‍िहार के वर‍िष्‍ठ कांग्रेस नेता सदानंद स‍िंह का आठ स‍ितंबर 2021 को न‍िधन हो गया।

संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। Sadanand Singh passed away: कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद स‍िंह का न‍िधन आठ स‍ितंबर 2021 हो गया। वे भागलपुर ज‍िले के कहलगांव विधानसभा से नौ बार विधायक रहे। वर्ष 2020 में उन्‍होंने राजनीति से सन्‍यास से ल‍िया था। वर्ष 2020 हुए ब‍िहार विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने अपने पुत्र शुभानंद मुकेश को कांग्रेस से ट‍िकट द‍िलाया। हालांकि वे चुनाव हार गए।

loksabha election banner

सदानंद सिंह का निधन पटना के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गया है। कहलगांव से आठ बार कांग्रेस से एक बार निर्दलीय विधायक बने। उनका राजनीति में प्रवेश 1967 में हुआ था। कांग्रेस के सदस्य बने। आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। 1969 में पहली बार विधायक बने थे। 1990 तक लगातार विधायक रहे थे। 2000 में पुनः विधायक चुने गए। इस दौरान राजद गठबंधन की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष बने थे। 2005 में चुनाव हार गए थे। पुनः 2010 एवं 2015 में पुनः विधायक चुने गए थे। इस बार अपने चुनाव नहीं लड़कर पुत्र शुभनंद मुकेश को चुनाव लड़ाया। वे चुनाव हार गए थे। जगन्नाथ मिश्रा मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सिंचाई राज्य मंत्री व श्रम मंत्री बने थे। भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे थे। कहलगांव की जनता उन्‍हें बेहद पसंद करती थी। 

  • सदानंद स‍िंह 1969 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के व‍िधायक नागो स‍िंह को हराकर पहली बार व‍िधायक बने थे।
  • 1990 से 1995 में हुए चुनाव में सदानंद सिंह को राजद उम्‍मीदवार महेश प्रसाद मंडल ने पराज‍ित कर दिया था।
  • 1977 में पूरे देश में जनता पार्टी की लहर थी, कांग्रेस के खिलाफ माहौल था। इसके बावजूद वे कहलगांव से कांग्रेस के उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव जीत गए।
  • 1980 में सदानंद स‍िंह को कांग्रेस ने टिकट न‍हीं द‍िया था। वे निर्दलीय चुनाव जीत गए। हालांकि इसके बाद वे फ‍िर कांग्रेस में चले गए। वे आजीवन कांग्रेसी थे।

यह भी पढ़ें - ब‍िहार के द‍िग्‍गज कांग्रेसी सदानंद स‍िंह का निधन, भागलपुर के कहलगांव से नौ बार रहे थे व‍िधायक

यह भी पढ़ें - Sadanand Singh passed away: कांग्रेस व‍िरोधी लहर में भी जीते चुनाव, कांग्रेस ने टिकट नहीं द‍िया तो जीत गए न‍िर्दलीय

यह भी पढ़ें - Sadanand Singh Death: सदानंद सिंह के साथ बिहार कांग्रेस के एक युग का अंत, CM नीतीश व तेजस्‍वी ने जताया शोक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.