Move to Jagran APP

Janardan Manjhi passes away: ...और पंचतत्‍व में विलिन हो गए पूर्व विधायक, जनार्दन बाबू अमर रहे के नारों से गूंजायमान होते रहा भागलपुर गंगा घाट

Former MLA Janardan Manjhi passes away बांका के पूर्व जदयू विधायक जनार्दन मांझी का दाह संस्‍कार भागलपुर के बरारी स्थित गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान कई विधायक सहित एनडीए व अन्‍य दलों के नेता आए थे। उनका निधन 20 जुलाई 2021 को हो गया था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 03:15 PM (IST)
जदयू के पूर्व विधायक जनार्दन मांझी को श्रद्धा सुमन अर्पित करतीं जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह।

जागरण टीम, भागलपुर/बांका। ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज के पिता सह बांका जिला के अमरपुर और बेलहर के पूर्व विधायक जनार्दन मांझी पंचतत्व में विलीन हो गए। भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर ग्रामीण कार्य मंत्री ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान गंगा घाट जनार्दन बाबू अमर रहे के नारों से गूंजायमान होते रहा। इस दौरान गंगा घाट पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

loksabha election banner

इससे पहले पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर के समक्ष गार्ड आफ आनर दिया गया। बांका सांसद गिरधारी यादव, भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा, नाथनगर विधायक अशरफ अली, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, सुल्‍तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, भाजपा नेता अर्जित शास्वत चौबे, जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय आदि ने गंगा घाट पर पहुंच कर स्व. जनार्दन बाबू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ओझा, जदयू नेता सुड्डू साई, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, ओम भास्कर, शिशुपाल भारती, सोमुराज, संजय राम, ओम भास्कर, भावेश सिंह कुशवाह, कुणाल सिंह, सुव्यांशु शेखर, दीपक कुमार गुप्ता, उदयकांत मिश्रा, रजनीश मिश्रा, बालकृष्ण, मंजू साहू, मनोज कुमार पंडित, काशी कांत सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, शेखर सिंह, अरविंद सिंह, आशीष सुमन, अभिनव सुमन, इंदुभूषण झा, प्‍यारे हिंद, चंदन ठाकुर आदि मौजूद थे। पूर्व मंत्री सह बांका के विधायक रामनारायण मंडल ने भी जनार्दन मांझी के निधन पर शोक जताया है।

शव बौंसी पहुंचते ही हर किसी की आखें हुई नम

इससे पहले पूर्व विधायक जनार्दन मांझी का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह उनके बौंसी स्थित आवास पहुंचने पर लोगों ने माल्यार्पण किया। मौके पर उनके पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा, डीएम सुहर्ष भगत, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, सांसद गिरिधारी यादव, कटोरिया विधायक डा. निक्की हेंब्रम, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, पूर्व विधायक भोला यादव, कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, एसडीओ मनोज कुमार चौधरी, डीएसपी डीसी श्रीवास्तव, जिप अध्यक्ष सुनील सिंह, इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मौके पर डीएम एवं एसपी ने विधायक पुत्र मंत्री जयंतराज को सांत्वना दिया। इसके पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही स्वजनों की दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया।

मौके पर पत्नी नर्मदा देवी सहित पुत्री जिप सदस्य कल्पना भारती, किरण भारती, करुणा भारती, कामनी भारती, कनक भारती, कुसुम भारती, नाती, नतनी, दामाद सहित अन्य स्वजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। भाई जयंतराज से लिपटकर सभी बहनें रो रही थी। वहीं अपने भाई को खोने के गम में मुखिया जयशंकर रवि, पटेल मांझी, भतीजा सुमन सौरभ सहित अन्य स्वजन गमगीन पड़े हुए थे। बाजार से वाहन पर फूलों से सजाकर शवयात्रा उनके पैतृक आवास सिंहेश्‍वरी गांव के लिए लाया गया।

इधर, दिवंगत विधायक के चाचा नंदकिशोर मांझी, भाई जयशंकर रवि, मामा राधे कापरी, दामाद विजय मंडल, कैलाश प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, इंद्रेश्वर राणा, जेडीयू के द्वारिका मिश्रा, भैरव मंडल, आसरा क्लब अध्यक्ष निप्पू पांडे, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, राजद अध्यक्ष दीप नारायण यादव, लालधारी यादव, वीर अग्रवाल, डा. ऋषिकेश सिन्हा, ब्रजकिशोर सिंह, श्रीकांत चौधरी, मंटू सिंह, उमेश यादव, गौरव कुमार, कौशल किशोर सिंह, उदय सिंह, नरेश रजक, विमल सर्राफ ने भी शोक प्रकट किया।

खेसर स्थित आवासीय मार्शल एकेडमी के प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री, साहित्य परिषद खेसर के संयोजक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक रामानंद पंडित, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, तेलिया पहाड़ मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार, भास्कर प्रसाद सिंह, सोना सिंह, सोनू कुमार, संजय पंडित, कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर मुखिया योगेंद्र मुर्मू, मृत्युंजय मंडल, ज्योतिष महतो, सुनील कुमार सिंह, विवेका नंद पंडित, सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह, अनिरुद्ध भगत, अनुजानंद अनुज, केंदुआर मुखिया संजय दास ने भी शोक प्रकट किया। शव यात्रा भागलपुर जाने के क्रम में दोपहर रजौन स्थित जदयू कार्यालय पहुंची। जहां जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी समेत विपक्षी दल के भी नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अद्वैत मिशन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन अरविंद्र माडम्बथ एवं स्कूल प्रबंधन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त किया गया। चेयरमैन ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मुरली झा, प्रो. विश्वजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नीलम सिंह, जिप सदस्य विजय किशोर सिंह, जदयू के मान सिंह, संवेदक अनिल सिंह, राजीव लोचन मिश्र, हीरालाल मंडल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाष साह, कांग्रेस के सुरेश यादव सहित अन्य ने शोक प्रकट किया।

पूर्व विधायक के शव को शंभूगंज बाजार के जदयू पार्टी कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाकर नम आंखों से नमन किया। प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद, ब्रह्मप्रकाश सिंह, राजीव रंजन, रामजी यादव, सोनू कुमार सिंह सहित अन्य एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

कटोरिया के सूईया रोड स्थित एसएसपी इंटर कालेज परिसर में सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया। शोक व्यक्त करने वालों में दिलीप यादव, राजीव चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के श्री यादव व चांदन, कमल यादव, केसो दास, गोरख यादव, अजय कुमार, अखिलेश्वर यादव, हिमांशु यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक कुमार, प्रभारी प्राचार्य सुरेश यादव अन्य मौजूद थे।

शव अमरपुर पहुंचने पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जदयू कार्यालय में बीडीओ राकेश कुमार, सीओ स्वाति कृष्णा, जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य, सोनी कुमारी, नरेश मोहन ठाकुर, गणेश लाल दास, प्रशांत कापरी, जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, वार्ड पार्षद कुंदन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बेलहर व अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक रहे जनार्दन मांझी के पर बांका सांसद गिरधारी यादव, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, सुल्‍तानगंज विधायक ललित मंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को विधायक आवास पर एनडीए के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर पूर्व विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना की गई। विधायक ललित मंडल ने कहा कि जनार्दन मांझी जदयू पार्टी के सच्चे सिपाही थे। जिन्होंने अपने क्षेत्र के लिए रात दिन मेहनत कर क्षेत्र को एक नया पहचान देने का काम किया और यही कारण है कि जयंत राज बिहार सरकार में मंत्री हैं। इस दौरान एनडीए संयोजक अरुण कुमार चौधरी, भाजपा नेता संजय चौधरी, जदयू नेता संजय मंडल, नवीन कुमार बन्नी, सदानंद कुमार, विनय कुमार, राकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

निधन पर मंत्री ने जताया शोक

दिवंगत विधायक मांझी के पुत्र से बात कर भावुक हुए चौबे

जदयू के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रहे जनार्दन मांझी के अंतिम संस्कार के पूर्व उनके मंत्री पुत्र जयंत राज से वीडियो कॉलिंग कर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे अत्यंत भावुक हो गए। मंत्री जयंत राज से बात कर उन्हेंं सांत्वना देने और ढांढस बंधाने के समय अपनी पुराने मित्रता व संबंध की चर्चा करते-करते उनका गला रुंध गया। चौबे ने कहा कि जनार्दन मांझी से मेरा व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध रहा है। सादा जीवन जीने वाले मांझी अपने क्षेत्र में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उनके खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही उनके सुगम इलाज के लिए आवश्यक निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिया था।

चौबे ने स्वर्गीय जनार्दन मांझी के पुत्र बिहार सरकार में मंत्री जयंत राज से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। शोक संदेश में चौबे ने कहा कि स्वर्गीय जनार्दन मांझी से मेरा व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध रहा है। सादा जीवन जीने वाले मांझी अपने क्षेत्र में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने का धैर्य प्रदान करें। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने भी पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से सरल जीवन जीने वाले और जनसेवा में तल्लीन रहने वाले एक बड़े नेता की कमी हमेशा खलती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे बुधवार को पूरे दिन पूर्व विधायक जनार्दन मांझी की अंत्येष्टि में उपस्थित रहे। अर्जित चौबे ने कहा कि दलितों पिछड़ों के हित में लगातार काम करते रहने वाले मांझी समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलते थे। सरल जीवन जीने वाले मांझी हमेशा आम लोगों की सेवा में तत्पर रहते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके स्वजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान देव कुमार पांडे, खोखा चौबे, सुधीर चौधरी, विष्णु शर्मा, देव पांडे, रामनाथ पासवान, चंदन ठाकुर, गोपाल यादव घाट पर मौजूद रहे।

जनार्दन मांझी के निधन पर अभय घोष सोनू, देव कुमार पांडे, रामनाथ पासवान, सुरेंद्र पाठक, अरुण सिंह, अनूप लाल साह, सुधीर भगत, शशि मोदी, पंकज सिंह, चंदन पांडेय, संजय भट्ट, चंदन ठाकुर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

पूर्व विधायक के निधन पर जदयू नेताओं ने जताया शोक

ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज के पिता सह अमरपुर के पूर्व विधायक जनार्दन मांझी जी का 20 जुलाई 2021 को पारस अस्पताल पटना में निधन हो गया। उनके निधन पर भागलपुर जिला जदयू अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने कद्दावर नेता खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ओझा ने कहा कि जनार्दनर मांझी एक सरल और सौम्य व्यक्तिव के इंसान थे और अपने क्षेत्र के विकास के हमेशा संघर्षरत रहते थे। शोक प्रकट करने वालों में जदयू नेता सुड्डू साई, उपाध्यक्ष संजय साह, ओम भास्कर, दीपक कुमार गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, उदय मिश्रा, रजनीश मिश्रा, मीडिया प्रभारी कुणाल सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, भाजपा नेता संतोष कुमार, दिलीप निराला, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, विपुल सिंह, मनीष दास, प्‍यारे हिंद, इंदुभूषण झा आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.