Move to Jagran APP

उद्यान महोत्सव : भागलपुर के किसान पटना में करेंगे अपने उत्पाद का प्रदर्शन, 23 किसान यहां से गए

पटना में आज से उद्यान महोत्सव है। इसके लिए भागलपुर के किसान पटना के लिए रवाना हो गए हैं। देशरत्न उद्यान में तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जुटेंगे हजारों लोग। 28 फरवरी तक महोत्सव है। बिहार के 331 किसान इस महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 10:58 AM (IST)
उद्यान महोत्सव : भागलपुर के किसान पटना में करेंगे अपने उत्पाद का प्रदर्शन, 23 किसान यहां से गए
बिहार कृषि विश्‍वविद्यालय सबौर, भागलपुर। भागलपुर से गए किसान।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। देशरत्न उद्यान पटना में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उद्यान प्रदर्शनी में भागलपुर के 23 किसान हिस्सा लेंगे। इन किसानों द्वारा 327 तरह के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसान गुरुवार की रात को बस से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उद्यान विभाग के कर्मचारी भी हैं। उद्यान महोत्सव में भाग लेने के लिए 25 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ था। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान ही महोत्सव में भाग ले सकेंगे। 26 से 28 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन होगा। सूबे के 331 किसान महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

loksabha election banner

छत पर उगाए फल व सब्जी भी प्रदर्शनी का होगा हिस्सा

राज्य स्तरीय उद्यान महोत्सव में पहली बार छत पर उगाए गए फल व सब्जी की भी प्रदर्शनी लगेगी। सरकार छत पर फल व सब्जी उगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए अनुदान भी दिया जा रहा है। भागलपुर में अभी आधा दर्जन लोग छत पर फल व सब्जी उगा रहे हैं।

आने-जाने व खाने की व्यवस्था मुफ्त

उद्यान विभाग जिन किसानों को पटना ले गई है, उनके रहने और खाने की व्यवस्था की है। साथ ही आने-जाने की भी मुफ्त व्यवस्था की गई है। उनके उत्पादों को बेहतर ढंग से ले जाने की व्यवस्था की गई है।

पटना में आयोजित होने वाले उद्यान महोत्सव में भाग लेने के लिए 23 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उनको पटना लाने ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। रहने-खाने की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है। किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। - विकास कुमार, सहायक उद्यान पदाधिकारी

मुख्‍य बातें

- 23 किसान भागलपुर के जाएंगे

- 327 उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन

- 331 किसान सूबे भर से लेंगे हिस्सा

- 4100 तरह के उत्पादों का होगा प्रदर्शन

- 26 से 28 तक आयोजित होगा महोत्सव

- 9 बजे से रात आठ बजे देख सकेंगे लोग

- 25 तक किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.